{"_id":"6a0cabeda21b909e4605d739","slug":"vrindavan-saint-premanand-maharaj-is-healthy-the-ashram-advised-against-rumors-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: स्वस्थ्य हैं संत प्रेमानंद महाराज, आश्रम ने दी अफवाहों से बचने की सलाह, कहा- जल्द होगी पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: स्वस्थ्य हैं संत प्रेमानंद महाराज, आश्रम ने दी अफवाहों से बचने की सलाह, कहा- जल्द होगी पदयात्रा
अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सार
आश्रम की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया है कि महाराज बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। किसी प्रकार से अफवाहों पर ध्यान न दें।
संत प्रेमानंद महाराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
संत प्रेमानंद महाराज स्वस्थ्य हैं। उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरीके की अफवाहें चल रही हैं। इस पर उनके आश्रम की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया है कि महाराज बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। किसी प्रकार से अफवाहों पर ध्यान न दें।
Trending Videos
अभी हाल में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से फिलहाल पदयात्रा के साथ-साथ एकांतिक दर्शन और एकांतिक वार्तालाप स्थगित कर दिया गया है। उसके बाद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह चर्चाएं होने लगीं। महाराज जी के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की जाने लगी। इस पर आश्रम की ओर जो संदेश जारी किया गया है, उसमें कहा गया कि महाराज जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। कुछ दिनों में पदयात्रा और वार्तालाप दोनों ही शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि भोर में संत प्रेमानंद महाराज श्रीराधे हित के लिए कुंज आश्रम से सौभरि वन पदयात्रा के लिए निकलते थे। आश्रम से कार से जाने के बाद सौभरि वन में पदयात्रा कर श्रद्धालुओं के बीच पहुंचते थे। उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण पदयात्रा सहित एकांतिक दर्शन और वार्तालाप का स्थगित होने से भक्तों में चिंता का माहौल बन गया था लेकिन महाराज जी के स्वस्थ्य होने की जानकारी मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि महाराज जी की पदयात्रा और सत्संग से उन्हें आध्यात्मिक शांति मिलती है। मंगलावर को भी आश्रम के बाहर श्रद्धालु पहुंच गए थे। लेकिन परिकरों ने महाराज जी के न आने का समाचार दिया तो श्रद्धालु मायूस होकर लौटे।