सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   ai-chatbots-financial-advice-risks-benefits-Digital Finance Budget Management Data Privacy

जब चैटबॉट आपका वित्तीय सलाहकार हो: डिजिटल सलाह है असली खतरा, सुविधा के साथ छिपे जोखिम

काइलिन रोन, द न्यूयॉर्क टाइम्स Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 02 May 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
सार
एआई की वित्तीय सलाहें भले ही कितनी ही सटीक व संतुलित क्यों न लगें, इनमें जोखिम भी हो सकता है।
loader
ai-chatbots-financial-advice-risks-benefits-Digital Finance Budget Management Data Privacy
एआई चैटबॉट - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

जब मायरा डोनोह्यू के पिता ने उनसे वित्तीय योजना बनाने में मदद करने की पेशकश की, तो उन्होंने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया। अकाउंटिंग की पृष्ठभूमि होने के कारण, वह अपने क्रेडिट कार्ड के कर्ज को मैनेज करने के लिए किसी और की मदद नहीं लेना चाहती थीं, कार की किश्तें और दूसरे बिल तो दूर की बात हैं। पर जब 28 साल की डोनोह्यू अपना हिसाब-किताब देखने लगीं, तो उन्हें एहसास हुआ कि यह काम कितना मुश्किल होगा।


उनके दो बेटे छोटे हैं और पति की नौकरी हाल ही में चली गई है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में पढ़ा कि सात आसान चरणों में कैसे अपने खर्चों को मैनेज किया जा सकता है। पहला चरण बहुत आसान था: अपनी आय और तय खर्चों की सूची बनाकर एक ‘शून्य आधारित बजट’ बनाएं। इसमें पाई-पाई का हिसाब रखा जाता है। अचानक उन्हें याद आया कि जब उन्होंने दूसरे कामों के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया था, तो उसने तेजी से काम किया था। इसलिए उन्होंने अपने आंकड़े एआई चैटबॉट में डाले और वैयक्तिक वित्तीय योजना बनाने के लिए कहा। चैटबॉट ने कुछ ही सेकंड में बजट तैयार कर दिया। यह ऐसा अकेला उदाहरण नहीं है। आज बड़ी संख्या में लोग कर्ज से निपटने, बचत के बेहतर तरीके खोजने या शेयर बाजार में निवेश करने का तरीका जानने के लिए विभिन्न चैटबॉट का सहारा ले रहे हैं।


1,000 से ज्यादा लोगों पर किए गए हालिया सर्वे के मुताबिक, जिन वयस्कों ने जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल किया, उनमें से दो-तिहाई लोगों ने बताया कि उन्होंने इसका इस्तेमाल वित्तीय सलाह के लिए किया था; और जिन लोगों ने उस सलाह पर अमल किया, उनमें से लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है। विशेष रूप से, जेन-जी और मिलेनियल्स में से लगभग 82 प्रतिशत एआई उपयोगकर्ताओं ने बताया कि वे इसका इस्तेमाल वित्तीय सलाह लेने के लिए करते हैं।

हालांकि, चैटबॉट से जुड़े कुछ जोखिम भी हैं, डाटा लीक होना, गलत जानकारी या अजीब सलाह, और उपयोगकर्ता को भावनात्मक रूप से परेशान करने की संभावना, फिर भी इनका आकर्षण कम नहीं हुआ है। एआई चैटबॉट आसानी से उपलब्ध, तेज और अक्सर मुफ्त होते हैं, या किसी वित्तीय सलाहकार से तो सस्ते ही पड़ते हैं। उन उपयोगकर्ताओं के लिए, जो किसी असली इन्सान के साथ पैसों से जुड़ी समस्याओं पर बात करने में शर्म महसूस करते हैं, चैटबॉट अपनी बात कहने का एक आसान तरीका होते हैं। पर, चैटबॉट से वित्तीय सलाह लेते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

एक सर्वे में पाया गया कि आधे से ज्यादा अमेरिकी, जिन्होंने जेनरेटिव एआई से मिली वित्तीय सलाह पर अमल किया, उन्होंने कोई गलत वित्तीय फैसला ले लिया या कोई गलती कर दी। सलाहकार सुझाव देते हैं कि लोग एआई के सुझावों और उसके द्वारा दिए गए किसी भी लिंक पर अमल करने से पहले, किसी पेशेवर से उनकी दोबारा जांच जरूर करवा लें। वेल्थ एडवाइजर, टाइलर गिल्ली ने कहा कि चैटबॉट अक्सर सवालों को ज्यों का त्यों मान लेते हैं और उनके पीछे की मान्यताओं को चुनौती देने या जरूरी संदर्भ जुटाने में नाकाम रहते हैं। पैसे से जुड़ी सलाह लेते समय यह बात जोखिम भरी हो सकती है। फिर भी, डोनोह्यू ने कहा कि उन्हें अपने बिलों और वित्त को संभालने को लेकर अधिक आत्मविश्वास मिला है।

एक सर्वे के अनुसार, जो लोग वित्तीय सलाह चाहते हैं, उन्हें बजट बनाने और खर्चों का पता लगाने के लिए चैटबॉट से पूछने में सबसे ज्यादा सहज महसूस होता है। पिछले छह वर्षों से एक ही अकाउंटिंग की नौकरी में फंसे 32 साल के अलेक्जेंडर स्टुअर्ट कुछ बदलाव चाहते थे। स्टुअर्ट ने चैटजीपीटी से कहा कि वह उनके लिए एक ‘मुफ्त कॉलेज’ की तरह काम करे, ताकि उन्हें स्टॉक में निवेश करने और ‘सबसे महान ट्रेडर्स में से एक’ बनने के बारे में सिखा सके। उनके पास बाजार में लगाने के लिए 400 डॉलर थे। चैटबॉट ने उन्हें ट्रेडिंग की रणनीतियां बनाने में मदद की-जैसे कि जोखिम को कैसे संभालना है और शेयर कब खरीदना व बेचना है। उनका पहला ट्रेड एक चिप बनाने वाली कंपनी पर था। चैटबॉट ने बताया था कि 500 कंपनियों में से यह सबसे अच्छा निवेश है। उन्होंने सलाह मानी और उसी दिन उनका निवेश दोगुना हो गया। फिर तो चैटबॉट की मदद से, उन्होंने लगभग रोजाना ट्रेडिंग शुरू कर दी और कई गुना रिटर्न कमाया। हालांकि, उन्हें इस बात का भी एहसास है कि यह मुनाफा तेजी से गायब भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed