{"_id":"69f554f0ebb82bc6e40bdac5","slug":"mind-like-video-game-consciousness-life-lessons-power-of-thinking-negative-emotions-self-improvement-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन धारा: मन एक वीडियो गेम की तरह, जीत और हार का असली मैदान भीतर","category":{"title":"Blog","title_hn":"अभिमत","slug":"blog"}}
जीवन धारा: मन एक वीडियो गेम की तरह, जीत और हार का असली मैदान भीतर
सैम हैरिस
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 02 May 2026 07:05 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मन वीडियो गेम की तरह
- फोटो :
अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
असल में, हमारे पास अपनी सोच और मन के अलावा और कुछ भी स्थायी नहीं है। हमने जीवन में जो कुछ भी महसूस किया, चाहे वो खुशी हो या दुख, वह सब हमारे मन के जरिये ही हम तक पहुंचा है। हम दूसरों को भी वही दे पाते हैं, जो हमारे मन के भीतर चल रहा होता है। मुश्किल समय में हमें अक्सर ऐसा लगता है कि हमारी खुशियां या दुख बाहरी हालातों-जैसे पैसा, सफलता या अन्य लोगों की वजह से हैं। पर सच्चाई यह है कि हम कैसा महसूस करते हैं, हमारे रिश्ते कैसे हैं और हमारा हर अनुभव कैसा होगा, यह पूरी तरह हमारी अपनी सोच और मानसिक स्थिति पर निर्भर है।यदि हमारा मन लगातार गुस्से, उदासी, भ्रम या नफरत से भरा है, या हमारा ध्यान हमेशा बिखरा हुआ रहता है, तो फिर यह मायने नहीं रखता कि हम कितने सफल हो जाते हैं। हम उस सफलता का आनंद ही नहीं ले पाएंगे। इसलिए, असली काम बाहरी दुनिया को बदलने से पहले अपने मन को समझने और उसे सही दिशा देने का है। हमारा मन एक वीडियो गेम की तरह है। हम हर दिन एक नए स्तर पर होते हैं, जहां हमें चुनौतियों का सामना करना होता है। अगर हम समझदारी से खेलते हैं, अपने अनुभवों से सीखते हैं, तो हर बार बेहतर होते जाते हैं। लेकिन अगर हम बिना सीखे, बिना जागरूक हुए वही गलतियां दोहराते रहते हैं, तो हम बार-बार अपने दुश्मन से हारते रहेंगे। यह कोई बाहरी दुश्मन नहीं, बल्कि हमारा डर, बुरी आदतें और नकारात्मक सोच है।
असल में, हम जो कुछ भी करते हैं, उसका मकसद अपने सोचने और महसूस करने के तरीके (चेतना) को बदलना ही होता है। हम दोस्ती करते हैं, ताकि अकेलेपन से बच सकें, किताबें पढ़ते हैं, ताकि किसी महान शख्सियत के सकारात्मक विचारों को महसूस कर सकें और अपने सोचने के अनुभव को समृद्ध बना सकें। इसका मतलब है कि जीवन का असली केंद्र बाहर नहीं, भीतर है। अगर हम अपने मन को समझना, उसे शांत रखना और जागरूक होना सीख जाएं, तो जो दुनिया हमें उलझनों भरी लगती थी, वही हमें साफ और संतुलित नजर आने लगेगी।
