सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Time makes us better: Thinking, understanding, and creativity increase with age.

बीतता समय हमें और बेहतर बनाता है: उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती है सोच, समझ व रचनात्मकता

रिच कार्लगार्ड Published by: Pavan Updated Fri, 08 May 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

युवावस्था में हम बेशक ऊर्जा से भरे होते हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ हमारी सोच, समझ व रचनात्मकता बढ़ती जाती है। धीरे-धीरे जिंदगी को देखने की हमारी दृष्टि व्यापक होती जाती है तथा हम जीवन को अधिक गहराई से समझ पाते हैं।  

Time makes us better: Thinking, understanding, and creativity increase with age.
मुड़-मुड़ के देख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हम अक्सर युवावस्था में अपनी कमजोरियों से बचने के लिए खुद ही अपने रास्ते में बाधाएं खड़ी कर लेते हैं। जैसे समय की कद्र न करना, बेवजह की बातें करना, हर चीज को जरूरत से ज्यादा ‘परिपूर्ण’ बनाने की कोशिश करना या फिर दूसरों के साथ अप्रत्यक्ष रूप से नकारात्मक व्यवहार करना। ये छोटी-छोटी आदतें हमें सामान्य लग सकती हैं, लेकिन वास्तव में ये हमारी प्रगति को रोकती हैं। कई बार हम इन्हें अपनी ताकत समझ बैठते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि यही आदतें हमें खिलने और आगे बढ़ने से रोक देती हैं।
Trending Videos


समाज में अक्सर यह धारणा बनी रहती है कि जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव युवावस्था ही है, पर सच्चाई यह है कि उम्र बढ़ने के साथ हमारी सोच, समझ व रचनात्मकता और भी बढ़ती जाती है। उम्र बढ़ने के साथ हमारी मानसिक क्षमताएं कम नहीं होतीं, बल्कि और भी बेहतर होती जाती हैं। हम समस्याओं को अधिक संतुलित तरीके से समझते हैं और उनके समाधान भी अधिक प्रभावी ढंग से निकाल पाते हैं। युवावस्था में जब कोई व्यक्ति सफलता हासिल कर लेता है, तो वह उसे केवल अपनी मेहनत का परिणाम मानता है, पर जब जीवन में कोई कठिनाई या असफलता आती है, तो उसके लिए वही व्यक्ति खुद को या दूसरों को जिम्मेदार ठहराता है। इसके विपरीत, ऐसे व्यक्ति, जो जिंंदगी के खट्टे-मीठे अनुभवों से होकर गुजरते हैं, वे जीवन को अधिक संतुलित नजरिये से देखते हैं। वे अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं और उसके लिए किसी को दोषी नहीं ठहरातेे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों के अनुभव हमें सही दिशा दिखा सकते हैं। वे हमें सिखाते हैं कि सफलता का कोई एक निश्चित समय नहीं होता। जीवन एक यात्रा है, जिसमें हर उम्र का अपना महत्व है। युवावस्था में हम बेशक ऊर्जा से भरे होते हैं, लेकिन उम्र के साथ हम समझदारी और धैर्य सीखते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि जल्दी सफलता ही सब कुछ नहीं है। असली मूल्य उस समझ में है, जो समय के साथ विकसित होती है। उम्र बढ़ने के साथ धीरे-धीरे जिंदगी को देखने की हमारी दृष्टि व्यापक होती जाती है और हम जीवन को अधिक गहराई से समझ पाते हैं। यही परिपक्वता हमें सच्चे अर्थों में सफल बनाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed