सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ambati Rayudu Rejects Hardik Pandya Trade to CSK with Ruturaj Gaikwad and Ayush Mhatre, says one condition IPL
RR Inning
100/2 (9.1 ov)
Vaibhav Sooryavanshi 41(24)*
Riyan Parag 11 (4)
Rajasthan Royals elected to bat

ऋतुराज-म्हात्रे के बदले हार्दिक?: अंबाती रायुडू नहीं चाहते CSK करे यह ट्रेड, पांड्या से ऑक्शन में उतरने को कहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 May 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने और CSK में ट्रेड होने की चर्चाओं के बीच अंबाती रायुडू ने बड़ा बयान दिया है। रायुडू ने कहा कि CSK को ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ियों को किसी भी ट्रेड में नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने हार्दिक को ऑक्शन के जरिए टीम में लाने की सलाह दी।

Ambati Rayudu Rejects Hardik Pandya Trade to CSK with Ruturaj Gaikwad and Ayush Mhatre, says one condition IPL
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला खेला जाना है। आईपीएल की चार बड़ी टीमों में से तीन प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाईं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस लीग स्टेज से ही बाहर हो गईं। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम लगातार तीसरे सीजन में खिताब नहीं जीत पाई। अब सोशल मीडिया पर चर्चा इस बात की है कि हार्दिक मुंबई फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं। उनके हालिया पोस्ट ने इन अटकलों को और बढ़ावा दिया। सोशल मीडिया पर फैंस इस बात का दावा कर रहे हैं कि हार्दिक को मुंबई से ट्रेड किया जा सकता है। हालांकि, सीएसके के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू नहीं चाहते कि मौजूदा सीएसके का कोई खिलाड़ी हार्दिक के लिए ट्रेड हो। रायुडू का कहना है कि अगर हार्दिक को सीएसके में आना है तो उन्हें ऑक्शन में उतरना चाहिए।
Trending Videos

Ambati Rayudu Rejects Hardik Pandya Trade to CSK with Ruturaj Gaikwad and Ayush Mhatre, says one condition IPL
रायुडू और हार्दिक - फोटो : ANI
ट्रेड डील की बात चल रही?
ईएसपीएन क्रिकेइनफो से बातचीत के दौरान अंबाती रायुडू से जब कहा गया कि हार्दिक के पोस्ट के बाद सीएसके और एमआई में ट्रेड डील की बात चल रही है। हार्दिक सीएसके में आ सकते हैं और सीएसके ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे से उन्हें ट्रेड कर सकती है। यानी सीएसके से ऋतुराज और आयुष मुंबई में जाएंगे और मुंबई से हार्दिक सीएसके में आएंगे। ट्रेड डील में या तो खिलाड़ी एक्सचेंज कर सकते हैं या फिर ऑल कैश से डील कर सकते हैं। संजू सैमसन को भी इसी तरह सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से अपनी टीम में शामिल किया था। सैमसन के बदले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान में भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ambati Rayudu Rejects Hardik Pandya Trade to CSK with Ruturaj Gaikwad and Ayush Mhatre, says one condition IPL
ऋतुराज और हार्दिक - फोटो : ANI
ट्रेड को लेकर रायुडू का जवाब
हालांकि, हार्दिक वाले ट्रेड डील पर रायुडू ने कहा, 'यह एक शानदार डील है, पर सीएसके के लिए नहीं। क्योंकि आप चाहते हैं कि इस टीम में ऋतुराज और आयुष रहें। अगर हार्दिक सीएसके में आना चाहते हैं तो उन्हें ऑक्शन का रास्ता अपनाना चाहिए।' रायुडू से जब यह पूछा गया कि सीएसके के कोई और खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन है, जिससे आप हार्दिक के लिए ट्रेड करना चाहें? इस पर रायुडू ने कहा, 'नहीं। जिस तरह से सीएसके की टीम बैटिंग कर रही है, मुझे वह पसंद है। यहां से वह और बेहतर ही हो सकते हैं। हार्दिक का इस टीम में आना अच्छा तो रहेगा, लेकिन ट्रेड से नहीं। आप प्रशांत वीर को रिलीज कर अपने पर्स में कुछ रकम जोड़ें और फिर हार्दिक से रिक्वेस्ट करें कि वह ऑक्शन में उतरें।'
विज्ञापन

Ambati Rayudu Rejects Hardik Pandya Trade to CSK with Ruturaj Gaikwad and Ayush Mhatre, says one condition IPL
म्हात्रे और ऋतुराज - फोटो : ANI
मौजूदा टीम में कोई छेड़छाड़ नहीं चाहते रायुडू
रायुडू ने कहा, 'जिस तरह से सीएसके की टीम ने इस सीजन वापसी की, मुझे वह जज्बा पसंद आया। सीएसके की टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो टाइटल जीत चुके हैं। कई खिलाड़ियों के पास अनुभव है। युवा खिलाड़ियों को भरोसा दिलाने की जरूरत है, उनमें आत्मविश्वास लाने की जरूरत है। आप आयुष म्हात्रे को ऐसे ही नहीं जाने दे सकते। या फिर आप उस खिलाड़ी (ऋतुराज) को नहीं जाने दे सकते, जिसने सीएसके के लिए दो टाइटल जीते हैं (2021 और 2023), साथ ही टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनका बस एक खराब सीजन रहा। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई ट्रेड होने वाला है। अगर ऐसा होता है तो मुझे नहीं लगता कि यह एक अच्छा कहा जाने वाला ट्रेड होगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)


Ambati Rayudu Rejects Hardik Pandya Trade to CSK with Ruturaj Gaikwad and Ayush Mhatre, says one condition IPL
अंबाती रायुडू - फोटो : ANI
आज खेला जाएगा दूसरा क्वालिफायर
सिर्फ ऋतुराज और म्हात्रे नहीं, इस बात की भी चर्चा हो रही थी कि हार्दिक को सीएसके में लाने के लिए शिवम दुबे और म्हात्रे को मुंबई में ट्रेड किया जा सकता है। हालांकि, अभी फिलहाल ये सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं। किसी भी फ्रेंचाइजी ने इसको लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं। इस बात की भी चर्चा है कि हार्दिक और मुंबई फ्रेंचाइजी के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। लगातार हार के बाद हार्दिक अचानक टीम से बाहर हो गए थे। बताया गया कि उन्हें चोट लगी है। हालांकि, हार्दिक टीम के साथ यात्रा भी करते नहीं दिखे थे। इतना ही नहीं, मुंबई के आखिरी मैच के बाद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें हार्दिक ड्रेसिंग रूम के पास खड़े हैं। इसी दौरान वह जर्सी उतारकर फैंस के बीच फेंक देते हैं। फिलहाल, आरसीबी की टीम लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed