RR Inning
100/2 (9 ov)
Vaibhav Sooryavanshi 41(23)*
Riyan Parag 11 (4)
Rajasthan Royals elected to bat
{"_id":"6a192ebfd8fa3b5abd0095d5","slug":"nandini-sharma-shines-on-debut-with-india-s-second-best-t20i-spell-ind-w-vs-eng-w-2026-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND-W vs ENG-W: T20 डेब्यू मैच में छाईं तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा, भारत के लिए ऐसा क्या किया कि बन गया रिकॉर्ड?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND-W vs ENG-W: T20 डेब्यू मैच में छाईं तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा, भारत के लिए ऐसा क्या किया कि बन गया रिकॉर्ड?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 May 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर भारत की ओर से महिला टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल डाला। भारत ने यह मुकाबला 38 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
नंदिनी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मेजबान टीम को 38 रन से हराया। इस जीत की सबसे बड़ी स्टार रहीं युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी कर सभी का ध्यान खींच लिया।
Trending Videos
डेब्यू मैच में बनाया खास रिकॉर्ड
नंदिनी शर्मा ने चार ओवर में 34 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उन्होंने इंग्लैंड की सबसे खतरनाक बल्लेबाज एमी जोंस के अलावा डेनिएल गिब्सन और इस्सी वोंग को भी पवेलियन भेजा। इस प्रदर्शन के साथ नंदिनी भारत की ओर से महिला टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल डालने वाली खिलाड़ी बन गईं। इस सूची में पहला स्थान सोनिया डाबीर के नाम है, जिन्होंने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर तीन विकेट लिए थे। नंदिनी डेब्यू टी20 मुकाबले में तीन विकेट लेने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला गेंदबाज भी बन गई हैं। उनका यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब उन्हें महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया है।

WPL से इंटरनेशनल क्रिकेट तक शानदार सफर
नंदिनी शर्मा ने महिला प्रीमियर लीग 2026 में अपनी तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे और टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। इसी शानदार फॉर्म का फायदा उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन के रूप में मिला और उन्होंने अपने पहले ही मैच में खुद को साबित कर दिया।

जेमिमा और यास्तिका ने रखी जीत की नींव
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन बनाए। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 40 गेंदों पर 69 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों पर 54 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रन की तेज पारी खेली।

इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से दूर रही
189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से एमी जोंस ने 67 रन की जुझारू पारी खेली, जबकि हीथर नाइट ने 21 रन बनाए। भारत की तरफ से नंदिनी शर्मा के अलावा क्रांति गौड़ ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।