सब्सक्राइब करें
RR Inning
76/2 (7 ov)
Ravindra Jadeja 29(14)*
Vaibhav Sooryavanshi 34 (20)
Strategic Timeout : Rajasthan Royals elected to bat

Live

GT vs RR Live Score: पावरप्ले में राजस्थान ने दो विकेट पर 70 रन बनाए, वैभव और जडेजा क्रीज पर डटे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 29 May 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

IPL Live Cricket Score GT vs RR 2026 Qualifier 2 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, वह 31 मई को आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

GT vs RR Qualifier 2 Live Score: Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Today IPL 2026 Match Scorecard Updates
वैभव-यशस्वी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:06 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ

पावरप्ले में राजस्थान ने दो विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 17 गेंदों में 31 और रवींद्र जडेजा 11 गेंदों में 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
07:40 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: जुरेल भी आउट हुए

गुजरात को दूसरी सफलता रबाडा ने दिलाई। उन्होंने ध्रुव जुरेल को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब वैभव का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।
Trending Videos
07:34 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान की झटके से शुरुआत

राजस्थान को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब वैभव सूर्यवंशी का साथ देने ध्रुव जुरेल आए हैं।
07:31 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान की पारी शुरू

राजस्थान की पारी शुरू हो चुकी है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।
07:08 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधू, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
07:02 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच में रॉयल्स बिना किसी बदलाव के उतरेगी। गुजरात ने एक बदलाव किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि साई किशोर की वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:11 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात के शीर्ष क्रम को करना होगा बेहतर प्रदर्शन

गुजरात के पास एक और आईपीएल फाइनल में पहुंचने का मौका है। गुजरात की टीम बल्लेबाजी में शीर्ष तीन शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर है। अगर ये नहीं चले तो बड़ा स्कोर बनना मुश्किल है। अगर रॉयल्स ने 250 से अधिक रन बना लिए तो गिल और सुदर्शन पर दबाव आ जाएगा। सुदर्शन के प्रदर्शन में निरंतरता है लेकिन वह पहली गेंद से पीट नहीं सकते। गेंदबाजी गुजरात की ताकत है लेकिन धर्मशाला में आरसीबी के खिलाफ डैथ ओवरों में उसके गेंदबाज नहीं चले थे जब आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेली थी।

गुजरात को अपनी फील्डिंग में भी काफी सुधार करना होगा। पिछले मैच में राहुल तेवतिया का फॉर्म भी उसके लिए अच्छा संकेत है। पिछले मैच में तेवतिया इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उस मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात प्लेइंग-11 में बदलाव का जोखिम लेती है या नहीं। 
06:11 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: राजस्थान को वैभव से आस

बल्लेबाजों की मददगार इस पिच पर सूर्यवंशी एक बार फिर हर गेंद को पीटना चाहेंगे और गेंदबाज के रसूख की वह परवाह नहीं करते। इसलिए जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की गेंदों पर उन्होंने छक्के लगाए हैं। कुछ मैचों में सूर्यवंशी शॉर्ट गेंद पर विकेट गंवा बैठे हैं और गुजरात के गेंदबाज इसी पर फोकस करना चाहेंगे। रॉयल्स की सफलता की कुंजी सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर साबित हुए हैं। सूर्यवंशी के शानदार फॉर्म के आगे यशस्वी जायसवाल छिप से गए हैं। ध्रुव जुरेल ने तीसरे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी की है। इस बात की संभावना कम ही है कि राजस्थान की टीम प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगी। 
06:10 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात के गेंदबाज वैभव को रोक पाएंगे?

  • इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी हर गेंदबाज के लिए पहेली बने हुए हैं। 
  • हैदराबाद के खिलाफ जिस तरह से वैभव ने बल्लेबाजी की है उससे गुजरात की चिंता जरूर बढ़ गई होगी। 
  • आरसीबी के खिलाफ गुजरात की गेंदबाजी काफी खराब रही थी, ऐसे में वैभव को रोकना उनके गेंदबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 
  • दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट गेंद पर सूर्यवंशी को आउट किया था, लेकिन इससे पहले उनकी गेंद पर शानदार छक्का पड़ा था। 
  • तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी सूर्यवंशी ने नहीं बख्शा था। 15 साल के इस बल्लेबाज ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंद में 97 रन बनाए थे। 
06:10 PM, 29-May-2026

GT vs RR Live Score: गुजरात की राजस्थान से टक्कर

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है और यहां किसी भी तरह की गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। गुजरात को क्वालिफायर-1 में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। अब जो भी टीम ये मैच जीतेगी उसका सामना 31 मई को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed