Gavaskar on Vaibhav: वैभव सूर्यवंशी ने छुए पैर तो क्या बोले थे 'लिटिल मास्टर'? तीन शब्दों में दिया था आशीर्वाद
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। 15 वर्षीय बल्लेबाज की तारीफ अब दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी की है। गावस्कर ने खुलासा किया कि मैच से पहले वैभव ने उनके पैर छुए थे। साथ ही गावस्कर ने वैभव को जल्द भारतीय टी20 टीम में मौका देने की वकालत भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Salute to Vaibhav Suryavanshi and his parents.
They have raised a great child, cricket aside. Look at the values they have given to their child. He is touching the feet of Sunil Gavaskar, Sanjay Bangar, Nitin sapru.विज्ञापनविज्ञापन
Even kids playing at the district level at this age have… pic.twitter.com/M8qGOK3llo— Chota Don (@choga_don) May 28, 2026
गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि उन्होंने युवा बल्लेबाज को सिर्फ तीन शब्दों का संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'लगे रहो बेटे...लगे रहो।' गावस्कर ने आगे कहा कि अगर वह वैभव के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते, तब भी यही बात कहते। यह बयान दिखाता है कि पूर्व भारतीय कप्तान युवा बल्लेबाज की प्रतिभा और आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हैं।
सुनील गावस्कर ने सिर्फ तारीफ ही नहीं की, बल्कि वैभव को जल्द भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की भी वकालत की। स्पोर्ट्स तक के एक शो में उन्होंने कहा, '2026 को वैभव सूर्यवंशी के साल के रूप में याद किया जाएगा। वह टी20 इंटरनेशनल खेलने के लिए तैयार है।' उन्होंने इंग्लैंड दौरे की टी20 सीरीज के लिए भी वैभव के चयन की बात कही। गावस्कर का मानना है कि इतनी शानदार पारियों के बाद अगर उन्हें मौका नहीं मिलेगा, तो फिर कब मिलेगा।
गावस्कर ने यह भी कहा कि चयनकर्ताओं को वैभव की उम्र नहीं, बल्कि उनका प्रदर्शन देखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'उसकी उम्र मत देखिए। वह उन गेंदबाजों की धुनाई कर रहा है जिनके पास 15 साल का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। उसका निडर अंदाज देखिए।' हालांकि, अगर वैभव को भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाती है, तो टीम प्रबंधन को अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर बैठाना पड़ सकता है। यही वजह है कि चयन को लेकर बहस भी तेज हो गई है। फिलहाल इतना तय है कि आईपीएल 2026 ने भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा दे दिया है और आने वाले समय में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।