सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: High Performance Director Zubin Bharucha reveals how Vaibhav Suryavanshi is succeeding in the IPL
RR Inning
100/2 (9.1 ov)
Vaibhav Sooryavanshi 41(24)*
Riyan Parag 11 (4)
Rajasthan Royals elected to bat

IPL 2026: किस तरह आईपीएल में सफल हो रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? हाई परफॉर्मेंस निदेशक जुबीन भरूचा ने खोले राज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 29 May 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब राजस्थान के हाई परफॉर्मेंस निदेशक जुबीन भरूचा ने बताया है कि किस तरह वैभव सफल हो रहे हैं।

IPL 2026: High Performance Director Zubin Bharucha reveals how Vaibhav Suryavanshi is succeeding in the IPL
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने जिस तरह आक्रामक बल्लेबाजी की उससे ये बल्लेबाज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। वैभव के टैलेंट को पहचानने में राजस्थान के हाई परफॉर्मेंस निदेशक और  टैलेंट स्काउट का हिस्सा जुबीन भरूचा का बड़ा योगदान है। उन्होंने अब बताया है कि किस तरह वैभव आईपीएल में इतने सफल हो रहे हैं। 
Trending Videos

जब सूर्यवंशी को देखकर भरूचा को याद आए सचिन
क्रिकेट की जबरदस्त समझ और बेमिसाल स्पष्टता की वजह से सूर्यवंशी अक्सर जुबिन भरूचा को युवा सचिन तेंदुलकर की याद दिलाते हैं जिनमें 15 साल की उम्र में ऐसे ही गुण थे। संभवत: देश के सबसे बेहतरीन आधुनिक बल्लेबाजी मेंटोर में से एक भरूचा ने सूर्यवंशी पर भी काम किया है। उन्होंने सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के पीछे के विज्ञान और उन खासियतों के बारे में बताया जो उन्हें सबसे अलग बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरूचा ने कहा, वैभव की एक अनोखी खासियत यह है कि वह खेल के साथ-साथ खुद को भी बेहतर बनाता जाता है। लोग आज जो देखते हैं, वह तब आठ साल का था, तो ऐसा नहीं था। यह जबरदस्त बैक-लिफ्ट धीरे-धीरे तब विकसित हुई, जब उसके आस-पास गेंदबाजी का स्तर और गति बेहतर होती गई। दिलचस्प बात यह है कि जिस ट्रायल में उसने हिस्सा लिया था, उस ग्रुप में उनकी बल्ले की स्पीड सबसे तेज नहीं थी। इस बात को पहचाना गया और तीन महीने तक इस पर पूरी लगन से काम किया गया, जिसके बाद हम उनकी बल्ले की स्पीड में 30 प्रतिशत तक और सुधार कर पाए।
विज्ञापन

कौन सी बात सूर्यवंशी को अन्य बल्लेबाजों से बनाती है अलग?
तो आखिर ऐसी कौन सी बात है जो सूर्यवंशी को उन दूसरे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों से अलग बनाती है, जो इस समय उभरकर सामने आ रहे हैं? इस पर भरूचा ने कहा, गेंद को खेलने का फैसला थोड़ा देर से लेने की काबिलियत, यानी समय को एक पल के लिए थाम लेने की क्षमता ही बेहतरीन बल्लेबाजों की सबसे बड़ी पहचान होती है। इसका बहुत सारा श्रेय उसके बैकफुट पर लोड होने और उसके बैक-लिफ्ट को जाता है। बैक-लिफ्ट सिर्फ एक स्टाइल की बात नहीं है। जैसे ही गेंद आती है, शरीर, हाथ और आंखें मिलकर एक साथ काम करते हैं ताकि जगह का सही अंदाजा लग सके। महान बल्लेबाज सिर्फ गेंद पर प्रतिक्रिया नहीं करते, उन्हें गेंद से कुछ अतिरिक्त जानकारी भी मिलती है। यह सिखाना बहुत मुश्किल है क्योंकि यह नजर, टाइमिंग, संतुलन के मेल से बनता है।

सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में जो बात सबसे ज्यादा नजर आई है, वह है स्कोरिंग के मौकों में बढ़ोतरी। 2025 में उसके स्कोरिंग चार्ट में ऑन-साइड के शॉट का दबदबा था, लेकिन इस एक साल उसने ऑफ-साइड पर भी शॉट्स खेलना सीख लिया है। उन्होंने कहा, शीर्ष स्तर पर बल्लेबाजी का विकास सिर्फ कमजोरियों को दूर करने और दबाव में साफ सोच रखने के बारे में ही नहीं है, बल्कि अपनी रेंज बढ़ाने के बारे में भी है। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल सत्र के बीच उसके अभ्यास करने के रूटीन में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं आया है। पिछले कुछ साल से वह लगभग उतनी ही गेंदों पर अभ्यास कर रहा है। अब फर्क यह है कि उसका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया है। पहले, उसे पता था कि वह अंडर-19 के गेंदबाजों पर हावी हो सकता है। अब उसे विश्वास है कि वही तरीके, वही रफ्तार अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के खिलाफ भी काम कर सकते हैं। यह अंदरूनी बदलाव बहुत बड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed