सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Australia Defeat England in Sydney ashes 5th test, Clinch Ashes Series 4–1

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सिडनी में 5 विकेट से हराया, एशेज 4-1 से अपने नाम की; ख्वाजा का संन्यास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Jan 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने जो रूट के 160 रन के दम पर 384 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के 163 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ के 138 रन की बदौलत 567 रन बनाए और 183 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की दूसरी पारी 342 रन पर सिमट गई। जैकब बेथेल ने 154 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 159 रन की बढ़त हासिल हुई और ऑस्ट्रेलिया के सामन 160 रन का लक्ष्य था

Australia Defeat England in Sydney ashes 5th test, Clinch Ashes Series 4–1
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए एशेज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। इंग्लिश टीम ने 160 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे कंगारुओं ने पांचवें दिन 31.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम की है। कंगारुओं ने पर्थ में पहला टेस्ट आठ विकेट से और गाबा में दूसरा टेस्ट भी आठ विकेट से जीता था।
Trending Videos


इसके बाद एडिलेड में तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 82 रन से जीत हासिल की थी और 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। मेलबर्न में चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया के घर पर लगातार जीत के सिलसिले को तोड़ा। मेलबर्न में इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज की। अब पांचवां टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने वापस से जीतकर इंग्लैंड को सीरीज में धूल चटाई और अपना दबदबा दिखाया। हेड को प्लेयर ऑफ द मैच और स्टार्क को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Records: क्या बैजबॉल ने इंग्लैंड को धोखा दिया? ऑस्ट्रेलिया में फिर बेनकाब हुई रणनीति; आंकड़े देख चौंक जाएंगे

Australia Defeat England in Sydney ashes 5th test, Clinch Ashes Series 4–1
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने जो रूट के 160 रन के दम पर 384 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के 163 रन और कप्तान स्टीव स्मिथ के 138 रन की बदौलत 567 रन बनाए और 183 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की दूसरी पारी 342 रन पर सिमट गई। जैकब बेथेल ने 154 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 159 रन की बढ़त हासिल हुई और ऑस्ट्रेलिया के सामन 160 रन का लक्ष्य था, जिसे कंगारुओं ने हासिल कर लिया।

Australia Defeat England in Sydney ashes 5th test, Clinch Ashes Series 4–1
जो रूट - फोटो : Twitter
इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड की पहली पारी में तीन बड़ी साझेदारियां हुईं, जिसकी मदद से टीम 384 के स्कोर तक पहुंच पाई। जो रूट और हैरी ब्रूक के बीच 169 रन की और रूट और जेमी स्मिथ के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। रूट और विल जैक्स के बीच 52 रन की साझेदारी हुई। रूट ने 242 गेंद पर 160 रन की अपनी पारी में 15 चौके लगाए। वहीं, ब्रूक ने 97 गेंद में छह चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने 46 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल नेसेर ने चार विकेट लिए, जबकि स्टार्क और बोलैंड को दो-दो विकेट मिले। 

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में जीत से शीर्ष पर दावा किया मजबूत; इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी खराब

 

Australia Defeat England in Sydney ashes 5th test, Clinch Ashes Series 4–1
ट्रेविस हेड - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ने इसका जवाब मुंहतोड़ तरीके से दिया। टीम की ओर से सात 50 से ज्यादा रन की साझेदारियां हुईं। हेड और जेक वेदराल्ड के बीच 57 रन, हेड और लाबुशेन के बीच 105 रन, हेड और नेसेर के बीच 72 रन, हेड और स्मिथ के बीच 54 रन, ख्वाजा और स्मिथ के बीच 51 रन, ग्रीन और स्मिथ के बीच 71 रन और वेबस्टर और स्मिथ के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। इसकी बदलौत टीम 567 के स्कोर तक पहुंच पाई। हेड ने 166 गेंद में 24 चौके और एक छक्के की मदद से 163 रन बनाए। वहीं, लाबुशेन ने 48 रन और कप्तान स्मिथ ने 220 गेंद में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 138 रन बनाए। वेबस्टर ने 71 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से ब्राइडन कार्स और जोश टंग को तीन-तीन विकेट मिले, जबकि कप्तान स्टोक्स ने दो विकेट लिए। स्टोक्स को चोट भी लगी और वह ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान पवेलियन लौट गए थे। 

Australia Defeat England in Sydney ashes 5th test, Clinch Ashes Series 4–1
बेथेल से हाथ मिलाते हेड - फोटो : PTI
इंग्लैंड की दूसरी पारी
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 342 रन बनाए। बेन डकेट और हैरी ब्रूक ने 42-42 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 265 गेंद में 15 चौके की मदद से 154 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनका टेस्ट का पहला शतक रहा। जेमी स्मिथ ने 26 रन, कार्स ने 16 रन और पॉट्स ने 18 रन बनाए। इसके अलावा कोई इंग्लिश बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क और वेबस्टर ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि बोलैंड को दो विकेट मिले। 


ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को बड़ा झटका: टी20 विश्व कप से पहले तिलक वर्मा चोटिल! न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से हो सकते हैं बाहर

Australia Defeat England in Sydney ashes 5th test, Clinch Ashes Series 4–1
स्टीव स्मिथ - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 31.2 ओवर में चेज कर लिया। ट्रेविस हेड ने 29 रन, जेक वेदराल्ड ने 34 रन, लाबुशेन ने 37 रन और स्टीव स्मिथ ने 12 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की आखिरी पारी में छह रन बनाए। एलेक्स कैरी 16 रन और कैमरन ग्रीन 22 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने तीन विकेट लिए। 

Australia Defeat England in Sydney ashes 5th test, Clinch Ashes Series 4–1
उस्मान ख्वाजा - फोटो : PTI
उस्मान ख्वाजा का आखिरी मैच
सिडनी टेस्ट शुरू होने से पहले ही ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय करियर पर ब्रेक लगाने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि सिडनी टेस्ट उनका आखिरी होगा। इस पूरी सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और इसी वजह से उन्हें आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं। पाकिस्तान में जन्मे, मुस्लिम पहचान वाले ख्वाजा का करियर जितना क्रिकेटिंग उपलब्धियों से भरा रहा, उतना ही विवादों और बहसों से भी जुड़ा रहा। इस एशेज सीरीज के शुरू होने से पहले से ही ख्वाजा विवादों में रहे।

पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाना था। मैच शुरू होने से पहले ख्वाजा तीन दिन लगातार गोल्फ खेलते नजर आए। इससे ख्वाजा की पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की खबर आई। इसी दौरान उनकी गोल्फ खेलते तस्वीरें सामने आईं और इसकी वजह से काफी बवाल हुआ। मीडिया में सवाल उठने लगे- क्या वह क्रिकेट को लेकर गंभीर हैं? क्या उनकी कमिटमेंट में कमी है? पर उन्होंने तीसरे टेस्ट में वापसी की।

उनके बैटिंग क्रम को बदलकर ओपनर से मध्यक्रम में कर दिया गया। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में उन्होंने 82 रन का योगदान दिया। फिर दूसरी पारी में भी 40 रन बनाए। फिर चौथे टेस्ट में वह 29 रन और दूसरी पारी में खाता नहीं खोल सके। अब पांचवें टेस्ट में 17 रन और छह रन बना सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed