सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Big Blow for India: Nitish Reddy Ruled Out of Ireland T20Is, England Tour in Doubt; who will be replacement?

भारत को झटका: नीतीश आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में खेलने पर भी संशय; सूर्यांश बने रिप्लेसमेंट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 23 Jun 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स चोट के कारण आयरलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी इंग्लैंड दौरे में भी वापसी मुश्किल नजर आ रही है।

Big Blow for India: Nitish Reddy Ruled Out of Ireland T20Is, England Tour in Doubt; who will be replacement?
नीतीश रेड्डी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बाएं क्वाड्रिसेप्स में सूजन और मांसपेशियों में चोट (फाइबर डिसरप्शन) पाई गई है, जिसके बाद उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिपोर्ट करने को कहा गया है।


नीतीश को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान यह चोट लगी थी। शुरुआती आकलन में चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही थी, लेकिन एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद स्थिति चिंताजनक पाई गई। माना जा रहा है कि उनकी रिकवरी में कम से कम चार सप्ताह का समय लगेगा, जबकि रिहैब में इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी मिस करना तय माना जा रहा है। चयनकर्ताओं ने युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है। मुंबई के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और आईपीएल में भी अपनी उपयोगिता साबित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक की गैरमौजूदगी में अहम भूमिका निभाने वाले थे
नीतीश रेड्डी को इस दौरे पर खास जिम्मेदारी मिलने वाली थी। वह हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले थे। हार्दिक भी क्वाड्रिसेप्स की समस्या से जूझ रहे हैं और फिलहाल वनडे क्रिकेट में लगातार 10 ओवर गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में नीतीश का बाहर होना टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में संतुलन प्रदान करते हैं।

Big Blow for India: Nitish Reddy Ruled Out of Ireland T20Is, England Tour in Doubt; who will be replacement?
नीतीश कुमार रेड्डी - फोटो : Jiohotsar (videograb)
करियर की शुरुआत में ही मिला बड़ा झटका
23 वर्षीय नीतीश अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट, छह वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने दो मैच खेले थे, जबकि लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे से वह बाहर रहे थे।

बढ़ी हुई रफ्तार बनी वजह?
क्रिकेट जगत में यह भी चर्चा है कि स्वतंत्र तेज गेंदबाजी कोच स्टीफन जोन्स के साथ काम करने के बाद नीतीश की बॉलिंग स्पीड में काफी इजाफा हुआ। उनकी रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे के उत्तरार्ध से बढ़कर 130 किमी प्रति घंटे के मध्य तक पहुंच गई। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि शरीर इस अचानक बढ़ी हुई गति की मांग के अनुरूप खुद को पूरी तरह ढाल नहीं पाया, जिससे चोट का जोखिम बढ़ गया।
विज्ञापन

Big Blow for India: Nitish Reddy Ruled Out of Ireland T20Is, England Tour in Doubt; who will be replacement?
नीतीश रेड्डी - फोटो : PTI
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भी करेंगे मिस!
भारतीय टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलेगी, जिसके बाद इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन मौजूदा मेडिकल स्थिति को देखते हुए नीतीश का इंग्लैंड दौरे में भी खेलना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।

Big Blow for India: Nitish Reddy Ruled Out of Ireland T20Is, England Tour in Doubt; who will be replacement?
सूर्यांश शेडगे - फोटो : PTI
सूर्यांश शेडगे बने रिप्लेसमेंट
मुंबई के ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने भारतीय टी20 टीम में नीतीश रेड्डी को रिप्लेस किया है। सूर्यांश आईपीएल में पंजाब किंग्स से खेलते हैं। वहीं, हाल ही में वह भारतीय-ए टीम का हिस्सा रहे थे, जिसने श्रीलंका का दौरा किया था। पंजाब किंग्स के कप्तान भी श्रेयस ही हैं। उन्होंने श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज में भारत-ए के लिए खेलते हुए 147 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 36.75 का रहा था। साथ ही दो विकेट भी लिए थे। आईपीएल में 12 मैचों में सूर्यांश ने 165 रन बनाए थे और इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163 का रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed