सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs UAE: Rashid Khan becomes first bowler to take 700 T20 wickets

Rashid Khan: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने रचा इतिहास, 700 टी20 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बने

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 16 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टी20 में 700 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

AFG vs UAE: Rashid Khan becomes first bowler to take 700 T20 wickets
राशिद खान - फोटो : ACB
विज्ञापन

विस्तार

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह टी20 प्रारूप में 700 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। राशिद पहले ही इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज थे, लेकिन अब उन्होंने 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें: AFG vs UAE Highlights: अफगानिस्तान ने विश्व कप में खोला जीत का खाता, सुपर आठ की उम्मीदें जीवंत; यूएई को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर-8 की उम्मीदें अभी जीवित
टी20 विश्व कप 2026 का 28वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए और पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ग्रुप डी में शामिल अफगानिस्तान की यह मौजूदा टूर्नामेंट में पहली जीत है। इससे पहले उसे अफगानिस्तान को शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत के साथ अफगानिस्ता ने सुपर-8 की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है।

राशिद खान ने पूरे किए 700 टी20 विकेट
इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपने चार ओवर के स्पैल में सिर्फ 24 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया। मुहम्मद अरफान को आउट करते ही राशिद टी20 में 700 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। बता दें कि, राशिद पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 191 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: न्यूजीलैंड के  टिम साउदी (164) और ईश सोढ़ी (162) मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed