सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: heartbroken Pakistan supporter was filmed smashing his television set after defeat against India

हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Feb 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने एक बार फिर दबदबा दिखाते ही पाकिस्तान को धूल चटा दी है। लेकिन पाकिस्तान टीम के समर्थक इस हार को नहीं पचा पा रहे हैं। पाकिस्तान में जगह-जगह फैंस टीवी तोड़ते नजर आए जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

T20 WC: heartbroken Pakistan supporter was filmed smashing his television set after defeat against India
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Screen Grab X/PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया। विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद खराब है और यही स्थिति कोलंबो में भी जारी रही। पाकिस्तान की टीम भारत के सामने ना तो गेंद और ना ही बल्ले से चुनौती पेश कर सकी। भारत की जीत के बाद एक बार फिर पाकिस्तान में प्रशंसकों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई जगह से टीवी फोड़ने के वीडियो सामने आ रहे हैं, जाहिर है कि पाकिस्तानी प्रशंसक भारत के खिलाफ एक और हार को नहीं पचा पा रहे हैं। 
Trending Videos

पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सका पाकिस्तान
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और 61 रनों से उसने मुकाबला गंवाया। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में पहले ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर भारतीय गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साल बदला, पर हालात वही
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खत्म होने के बाद एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने अपना टीवी तोड़ डाला। पाकिस्तान की हार पर ये प्रशंसक इतना बौखला गया कि उसने टीवी को ही तोड़ डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर टीवी तोड़ते हुए वीडियो अपलोड किया और लिखा, 'भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है और मैंने गुस्से में अपना टीवी तोड़ दिया।' वहीं, पाकिस्तान में एक यू-ट्यूब चैनल के शो के दौरान भी प्रशंसक ने गुस्से से टीवी तोड़ दिया। मालूम हो कि पाकिस्तान में भारत से हार के बाद टीवी तोड़ना अब आम बात हो गई है। हर बार जब पाकिस्तान टीम को शिकस्त मिलती है तो पड़ोसी मुल्क में इसी तरह टीवी तोड़े जाते रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि यह सिलसिला अब भी जारी है। 

स्टेडियम के बाहर निराश दिखे पाकिस्तानी प्रशंसक
कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में भी पाकिस्तानी प्रशंसक निराश नजर आए। मकबूल नामक एक प्रशंसक ने निराशा व्यक्त की। मकबूल ने कहा, मुझे लगता है कि अब यह एक आम बात हो गई है। मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि हम मैच जीतेंगे और कम से कम कड़ी टक्कर देंगे। लेकिन यह तो एक आम बात हो गई है। हमारे पास बुमराह का कोई जवाब नहीं है। हम हार्दिक का सामना नहीं कर सकते। यही हाल है। हमेशा की तरह, टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया।

प्रशंसक ने कहा, अगर यही प्रदर्शन जारी रहा तो हम भारत को नहीं हरा पाएंगे। भारतीय टीम बहुत अच्छी है। उनकी तैयारी वाकई शानदार है। आम तौर पर मैं हर चीज में कुछ न कुछ सकारात्मक पहलू ढूंढ लेता हूं। लेकिन आज मेरा दिल टूट गया है। यह बहुत ही खराब प्रदर्शन है। कुछ दशकों तक हमारा दबदबा रहा। लेकिन पिछले 20-25 वर्षों में भारत शीर्ष पर है।

भारत ने 8-1 किया रिकॉर्ड
पाकिस्तान की टीम विश्व कप में भारत के खिलाफ कहीं भी नहीं टिक पाती है। टी20 विश्व कप की ही बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच कुल नौ बार टक्कर हुई है जिसमें से आठ बार भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है। 2021 के बाद से तो लगातार भारतीय टीम विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed