सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India all-rounder Irfan Pathan trolled Pakistan after their defeat against India in T20 World Cup

जीत का जश्न जोरदार: इरफान पठान ने लिए पाकिस्तान के मजे, 'अफगान जलेबी' गाने पर किया डांस; पूछा- कैसा रहा रविवार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Feb 2026 09:40 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत की पाकिस्तान पर जी के बाद इरफान पठान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इरफान ने पाकिस्तान को ट्रोल किया है।

Former India all-rounder Irfan Pathan trolled Pakistan after their defeat against India in T20 World Cup
इरफान पठान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी पाकिस्तान के मजे लिए। इरफान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह 'अफगान जलेबी' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 61 रनों से हराया और सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। 
Trending Videos

सुपर आठ में पहुंचा भारत
भारत ने ग्रुप ए के मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। भारत की जीत के बाद इरफान ने पाकिस्तानी टीम के जमकर मजे लिए। उन्होंने 'अफगान जलेबी' पर डांस करते हुए पाकिस्तान का मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए इरफान ने कैप्शन में लिखा, 'कैसा रहा रविवार।' भारत की जीत के बाद इरफान का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं जब इरफान ने 'अफगान जलेबी' गाने पर डांस किया है। इससे पहले जब भारतीय टीम ने पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तान को हराया था तो इरफान ने इसी गाने पर डांस किया था। यही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान जब अफगानिस्तान ने इंग्लैंड पर जीत दर्ज की थी तो भी इरफान ने 'अफगान जलेबी' गाने पर ही डांस किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)


भारत की एकतरफा जीत
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और 61 रनों से उसने मुकाबला गंवाया। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में पहले ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर भारतीय गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed