{"_id":"6992afda4ea0fa05890bc677","slug":"t20-world-cup-2026-group-a-points-table-teams-standing-how-can-pakistan-qualify-for-super-8-scenario-explained-2026-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: क्या ग्रुप चरण में ही थम जाएगा पाकिस्तान का सफर? तालिका में अमेरिका से भी नीचे; भारत शीर्ष पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: क्या ग्रुप चरण में ही थम जाएगा पाकिस्तान का सफर? तालिका में अमेरिका से भी नीचे; भारत शीर्ष पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:19 AM IST
सार
T20 World Cup 2026 Points Table Group A: भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रुप ए की तालिका में पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर खिसक गई है और उसे हर हाल में अगले मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026
- फोटो : PTI
Pakistan Super 8 Scenario: भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई है और अगर सुपर आठ चरण में पहुंचना है तो अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। दूसरी तरफ, इस ग्रुप से भारतीय टीम शीर्ष पर रहते हुए सुपर आठ में पहुंच गई है। दिलचस्प बात यह है कि भारत का भी अभी एक मैच शेष है।
Trending Videos
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से जीत के मामले में 2012 के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। भारत की यह चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने खेल के सबसे छोट प्रारूप में पाकिस्तान को 11 रनों से हराया था, लेकिन अब टीम ने 14 साल बाद इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और नए मानक स्थापित किए।
ये भी पढ़ें: हार नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान: भारत के खिलाफ मिली शिकस्त पर फूटा प्रशंसक का गुस्सा, तोड़ डाली टीवी; जताया रोष

पाकिस्तान टीम
- फोटो : IANS
ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल
पाकिस्तान की हार इतनी बड़ी रही कि टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में अमेरिका से भी नीचे आ गया है। पाकिस्तान की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि अमेरिका की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर आ गई है। पाकिस्तान को अगर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे हर हाल में नामीबिया के खिलाफ मैच जीतना होगा। भारत ने तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर अपना दबदबा बरकरार रखा है।

साहिबजादा फरहान
- फोटो : IANS
क्या नामीबिया कर पाएगा बड़ा उलटफेर?
- ग्रुप ए में अमेरिका ने अपने चारों मैच खेल लिए हैं और वह फिलहाल भारत के बाद दूसरे स्थान पर है।
- भारत से हारने के बाद पाकिस्तान को झटका लगा है क्योंकि अब उसे हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा।
- पाकिस्तान का अंतिम मैच नामीबिया से 18 फरवरी को खेला जाएगा। इसी दिन भारत और नीदरलैंड के बीच मैच होगा।
- यह लगभग तय है कि ग्रुप ए से सुपर आठ में पहुंचने वाली टीम अमेरिका या पाकिस्तान ही होगी।
- नीदलैंड के दो अंक हैं और अगर वह आखिरी मैच जीत लेती है तो उसके चार अंक होंगे।
- अगर नामीबिया पाकिस्तान को हरा देता है तो पाकिस्तान टीम चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर ही रहेगी और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम जाएगा। इस दौरान नेट रेन रेट की भूमिका भी अहम रहेगी।
- भारत अगर नीदलैंड पर जीत दर्ज करने में सफल रहा तो अमेरिका की टीम दूसरे स्थान पर बनी रहेगी और सुपर आठ में पहुंच जाएगी।
- अगर नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान जीता तो उसके छह अंक हो जाएंगे और अमेरिका टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान और नामीबिया के बीच अगर मैच बारिश से धुला तो भी पाकिस्तान की टीम अगले दौर में पहुंचने में सफल रहेगी।