{"_id":"6991f905ddd896138f00c858","slug":"ind-vs-pak-t20-world-cup-match-records-india-vs-pakistan-today-match-record-and-stats-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Highlights: T20 में भारत की पाकिस्तान पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत, 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Highlights: T20 में भारत की पाकिस्तान पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत, 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा बरकरार रखते हुए टी20 विश्व कप का मुकाबला अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान की हार इतनी बड़ी रही कि उसकी टीम अंक तालिका में अमेरिका से भी नीचे खिसक गई है।
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को 61 रनों से हराया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है।
Trending Videos
अंक तालिका में अमेरिका से नीचे पहुंचा पाकिस्तान
पाकिस्तान की हार इतनी बड़ी रही कि टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में अमेरिका से भी नीचे आ गया है। पाकिस्तान की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर खिसक गई है, जबकि अमेरिका की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर आ गई है। पाकिस्तान को अगर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे हर हाल में नामीबिया के खिलाफ मैच जीतना होगा।

भारत सुपर आठ में पहुंचा
भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर सुपर आठ में पहुंच गई है। भारत ने अमेरिका को हराकर टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद नामीबिया को मात दी थी। अब कोलंबो में पाकिस्तान को हराकर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने तीन मैचों में तीन जीत दर्ज कर छह अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। अब उसका ग्रुप चरण में आखिरी मैच नीदरलैंड से 18 फरवरी को होगा।
ये भी पढ़ें: अमित शाह का PAK पर तंज: गृह मंत्री बोले- स्थान, प्रारूप या तारीख बदले पर नतीजा एक जैसा रहेगा; भारत को दी बधाई

पाकिस्तान की पारी
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत झटके के साथ हुई। शुरुआती दो ओवरों में ही टीम के तीन विकेट गिर गए। पहले ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए बुमराह ने सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को पवेलियन की राह दिखाई। पाकिस्तान के लिए इस मैच में उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली जबकि सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।

2012 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा
भारत ने टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से जीत के मामले में 2012 के अपने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। भारत की यह चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने खेल के सबसे छोट प्रारूप में पाकिस्तान को 11 रनों से हराया था, लेकिन अब टीम ने 14 साल बाद इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और नए मानक स्थापित किए।

ईशान किशन ने दिखाया दम
इससे पहले, ईशान ने स्पिन की अनुकूल पिच पर 40 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा तिलक वर्मा (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े जिससे भारत चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने में सफल रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने भी उपयोगी पारियां खेली। पाकिस्तान ने 18 ओवर स्पिनरों से कराए जिसमें सईम अयूब 25 रन पर तीन विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। शाहीन ने दो ओवर में 31 रन लुटाए और उन्हें एक विकेट मिला। ईशान के अलावा भारत के अन्य बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन इस सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर आक्रामक तेवर दिखाए। पाकिस्तान को इस मुकाबले में हाथ बीच में रोककर गेंदबाजी करने वाले स्पिनर उस्मान तारिक से काफी उम्मीदें थी। हालांकि भारतीय बल्लेबाजों को अधिक परेशानी नहीं हुई लेकिन उनके खिलाफ अधिक रन भी नहीं बने।