{"_id":"699208dde5d688e9ab04fd4c","slug":"t20-world-cup-2026-ishan-kishan-talks-about-his-knock-against-pakistan-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैप में शॉट, दोगुने रन और बड़ा टोटल: मुश्किल पिच पर ईशान किशन का कमाल, जीत के बाद खोला तूफानी अंदाज का राज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गैप में शॉट, दोगुने रन और बड़ा टोटल: मुश्किल पिच पर ईशान किशन का कमाल, जीत के बाद खोला तूफानी अंदाज का राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:26 PM IST
सार
भारत ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में एकतरफा अंदाज में हरा दिया। इस मैच में भारत की जीत के हीरो ईशान किशन रहे। मुकाबले के बाद उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का राज खोला। आइये जानते हैं...
भारत की शानदार जीत के बाद ईशान किशन ने अपनी मैच जिताऊ पारी और टीम की रणनीति को लेकर खुलकर बात की। प्लेयर ऑफ द मैच बने ईशान ने कहा कि शुरुआत में विकेट आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी ताकत पर भरोसा रखते हुए सादगी से बल्लेबाज़ी की। बता दें कि, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना पाई।
Trending Videos
2 of 4
ईशान किशन
- फोटो : PTI
ईशान किशन ने खोला तूफानी बल्लेबाजी का राज
ईशान ने बताया कि उन्होंने अपने ऑफ-साइड खेल पर काफी मेहनत की है और उसी का फायदा उन्हें मिला। बड़े मैदान का फायदा उठाते हुए उन्होंने गैप तलाशे और एक-एक की जगह दो-दो रन लेने पर फोकस किया। उनके मुताबिक टीम का लक्ष्य 160-170 रन का स्कोर खड़ा करना था, जो इस पिच पर एक मजबूत टोटल साबित हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ईशान किशन
- फोटो : PTI
पाकिस्तान पर जीत से बढ़ा आत्मविश्वास
ईशान ने साफ कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा खास होता है। यह सिर्फ खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए भावनात्मक मैच होता है। ऐसे में इस जीत का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने माना कि पाकिस्तान के पास बेहतरीन स्पिन आक्रमण था, लेकिन टीम की योजना साफ थी, अच्छी गेंदों का सम्मान और खराब गेंदों पर अटैक। इस जीत से टीम का आत्मविश्वास पूरे टूर्नामेंट के लिए बढ़ेगा और अब लक्ष्य लय को बरकरार रखना है।
4 of 4
ईशान किशन
- फोटो : PTI
पांड्या और बुमराह की तारीफ
ईशान ने खास तौर पर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन गेंदबाजी कर रहे थे, तब ज्यादा स्विंग या मदद महसूस नहीं हुई। लेकिन भारत के नए गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में शानदार लाइन-लेंथ के साथ मैच का रुख बदल दिया। ईशान के मुताबिक बुमराह नई गेंद हो या डेथ ओवर, हर स्थिति में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या ने गेम प्लान के मुताबिक सटीक इलाकों में गेंदबाजी की और टीम को मजबूती दी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।