सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Shoaib Akhtar launched a scathing attack on PCB chairman Mohsin Naqvi and senior players

निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Feb 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत से मिली हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और बाबर आजम को निशाने पर लिया। अख्तर ने नकवी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

IND vs PAK: Shoaib Akhtar launched a scathing attack on PCB chairman Mohsin Naqvi and senior players
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान की हार के बाद पड़ोसी मुल्क में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर निशाना साधा है और उनके नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। पाकिस्तान को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के मुकाबले में भारत के खिलाफ 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस दौरान बेहद खराब रही और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। 
Trending Videos

अख्तर ने बाबर पर भी निकाली भड़ास
पाकिस्तान की हार के बाद अख्तर के निशाने पर नकवी रहे। अख्तर ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, अब एक आदमी को तो यह भी नहीं पता कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। अब टीम कैसे चलेगी? आप कह रहे हैं कि एक आदमी (बाबर आजम) को आपने सुपरस्टार बना दिया, लेकिन वह एक भी मैच नहीं जीता सकता। आपने उसे ऐसा स्टार बना दिया जो एक भी मैच नहीं जीत सकता। भाई, जब आप इस तरह के स्टार बनाते हैं, जब आप उन्हें चुनते हैं, जब आप उन्हें छांटते हैं, तभी आपको यह समस्या आएगी। लेकिन बात यह है कि अगर आप देखें तो आपको पता है दुनिया का सबसे बड़ा अपराध क्या है? दुनिया का सबसे बड़ा अपराध यह है कि आप किसी अयोग्य व्यक्ति को कोई बड़ा काम सौंप दें। 

अख्तर ने कहा, जब आप किसी अयोग्य और अज्ञानी व्यक्ति को कोई बड़ा काम सौंपते हैं, तो वह देश को बर्बाद कर देगा। वह किसी भी संगठन को ध्वस्त कर देगा। उदाहरण आपके सामने है, आप इतने बुद्धिमान हैं कि इसे समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर को टीम से बाहर करने की मांग उठी
स्टार बल्लेबाज बाबर आजम आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं तथा देश के कई पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ उन्हें भी टीम से बाहर करने की मांग की है। पूर्व कप्तान बाबर, शादाब खान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी जैसे अनुभव खिलाड़ी रविवार रात कोलंबो में खेले गए एकतरफा मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा, अगर यह मेरे हाथ में होता तो मैं बाबर, शादाब और शाहीन को दोबारा टी20 टीम में नहीं चुनता। उन्हें पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के कई मौके मिले हैं, लेकिन वे फिर से नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed