{"_id":"6992dc388469cac9690b2df6","slug":"t20-world-cup-australia-batter-steve-smith-approved-as-replacement-for-the-injured-pacer-josh-hazlewood-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: स्टीव स्मिथ विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, जोश हेजलवुड की जगह मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: स्टीव स्मिथ विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल, जोश हेजलवुड की जगह मिला मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार
स्टीव स्मिथ चोटिल जोश हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हो गए हैं। आईसीसी ने स्मिथ को शामिल करने की मंजूरी दे दी है। श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले स्मिथ टीम से जुड़े हैं।
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच से कुछ घंटे पहले सोमवार को चोटिल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल कर दिया। इस तरह स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के 15वें सदस्य बन गए हैं।
आईसीसी ने की पुष्टि
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, स्मिथ को पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने वाले हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया गया है। टीम के चिकित्सकों को उम्मीद थी कि वह टूर्नामेंट के अंतिम चरण में खेलने के लिए समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
इससे पहले चोटिल कप्तान मिचेल मार्श के कवर के तौर पर स्मिथ को श्रीलंका भेजा गया था। मार्श ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती दोनों मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने हालांकि रविवार को टीम के साथ अभ्यास किया। स्मिथ ने पिछले साल फरवरी के बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन घरेलू प्रतियोगिताओं में उन्होंने इस प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिम्बाब्वे से 23 रन की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप अभियान अधर में लटक गया है और उसे टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने से बचने के लिए सोमवार को श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा।
Trending Videos