सब्सक्राइब करें

Live

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, मैक्सवेल 22 रन बनाकर आउट; हेमंता को मिली सफलता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 16 Feb 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Live Cricket Score Today, SL vs AUS T20 World Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला ग्रुप बी की ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमों के बीच पल्लेकेले में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

SL vs AUS Live Score: ICC T20 World Cup Sri Lanka vs Australia Today Match Scorecard Result News in Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : @OfficialSLC
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

08:21 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: मैक्सवेल 22 रन बनाकर आउट

मैक्सवेल 22 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हेमंता ने निसंका के हाथों कैच कराया।
08:03 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका

ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका कामिंदु मेंडिस ने दिया। उन्होंने टिम डेविड को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना पाए। अब इंग्लिश का साथ देने मैक्सवेल आए हैं।
07:54 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका हेमंता ने दिया। उन्होंने मिचेल मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 गेंदों में 54 रन बना पाए। अब टिम डेविड का साथ देने जोश इंग्लिश आए हैं।
07:52 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: मिचेल मार्श का 25 गेंदों में अर्धशतक

मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फिलहाल उनका साथ देने के लिए टिम डेविड मौजूद हैं। 
07:50 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका वेल्लालगे ने दिया। उन्होंने कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। अब टिम डेविड आए हैं।
07:44 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर कामिंदु मेंडिस ने दिया। उन्होंने ट्रेविस हैड को कैच आउट कराया। वह 29 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए। हैड ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले विकेट के लिए मिचेल मार्श के साथ उन्होंने 104 रनों की साझेदारी की। अब क्रीज पर कैमरन ग्रीन आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:09 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS T20 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। मिचेल मार्श और ट्रेविस हैड क्रीज पर मौजूद हैं।
06:42 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।
06:42 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: करो या मरो मैच में ऑस्ट्रेलिया पहले करेगी बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। उसे अगर सुपर-8 के लिए अपनी उम्मीदों को जीवित रखना है तो हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। अभी उसके खाते में दो अंक हैं और नेट रन रेट 1.100 है। शीर्ष पर श्रीलंका की टीम है जबकि दूसरे पायदान पर जिम्बाब्वे है।
06:35 PM, 16-Feb-2026

SL vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, मैक्सवेल 22 रन बनाकर आउट; हेमंता को मिली सफलता

Live Cricket Score Today, SL vs AUS T20 World Cup 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला ग्रुप बी की ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमों के बीच पल्लेकेले में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed