{"_id":"66e3fa3db910992b2a02a6de","slug":"afghanistan-and-new-zealand-coach-disappointed-as-greater-noida-test-washed-out-trott-said-this-2024-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AFG vs NZ: ग्रेटर नोएडा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ने से अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के कोच निराश, ट्रॉट ने कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs NZ: ग्रेटर नोएडा टेस्ट बारिश की भेंट चढ़ने से अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के कोच निराश, ट्रॉट ने कही यह बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:11 PM IST
सार
स्टीड ने कहा कि श्रीलंका और भारत के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सीरीज की तैयारी के लिये यह मैच महत्वपूर्ण था जिसके नहीं होने से वह निराश हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जोनाथन ट्रॉट
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के कोचों ने एकमात्र टेस्ट बारिश की भेट होने पर निराशा जताते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके लिए सिर्फ खराब मौसम जिम्मेदार है क्योंकि मानसून सत्र में मैच रखने पर हमेशा यह आशंका रहती है। गीली आउटफील्ड और लगातार बारिश के कारण शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में इस मैच की एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। सुविधाओं के अभाव ने हालात और बिगाड़ दिए।
2 of 4
गैरी स्टीड और जोनाथन ट्रॉट
- फोटो : Twitter
अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने को लेकर रोमांचित थे।' उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य की बात है कि मौसम ने साथ नहीं दिया। हम इससे काफी निराश हैं। मानसून के दौरान मैच में यह आशंका हमेशा रहती है। यह निराशाजनक है कि हम खेल नहीं सके जबकि साल में इस समय इतनी बारिश नहीं होती है।'
3 of 4
ग्रेटर नोएडा टेस्ट
- फोटो : Twitter
स्टीड ने कहा कि श्रीलंका और भारत के खिलाफ आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप सीरीज की तैयारी के लिये यह मैच महत्वपूर्ण था जिसके नहीं होने से वह निराश हैं। उन्होंने कहा, 'यह निराशाजनक है। अफगानिस्तान के खिलाफ यह हमारा पहला टेस्ट था। हम काफी रोमांचित थे। श्रीलंका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शामिल सीरीज की तैयारी के लिये यह काफी अहम होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : Twitter
न्यूजीलैंड टीम 18 सितंबर से गॉल में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार को श्रीलंका जाएगी। स्टीड ने कहा, 'विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में हम अभी तीसरे स्थान पर हैं ।हम फिर से फाइनल खेलना चाहते हैं लिहाजा हर मैच हमारे लिए अहम होगा।' भारत में 1933 से टेस्ट खेला जा रहा है और यह पहली बार है जब भारतीय जमीन पर कोई टेस्ट मैच बिना टॉस के या बिना एक गेंद फेंके रद्द कर दिया गया है। एशिया में इससे पहले सिर्फ एक मैच बिना गेंद फेंके रद्द किया गया है। ऐसा 1998 में फैसलाबाद में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच मैच में हुआ था। कुल मिलाकर दुनिया भर में केवल आठ टेस्ट बिना गेंद फेंके रद्द कर दिए गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।