{"_id":"66e3e8144012924c950f1aaa","slug":"ind-vs-ban-india-started-practice-in-chennai-gambhir-rohit-gave-a-message-to-the-players-virat-kohli-joined-2024-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: भारत ने चेन्नई में शुरू किया अभ्यास, गंभीर-रोहित ने खिलाड़ियों को दिया संदेश, कोहली भी जुड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: भारत ने चेन्नई में शुरू किया अभ्यास, गंभीर-रोहित ने खिलाड़ियों को दिया संदेश, कोहली भी जुड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:52 PM IST
सार
भारत और बांग्लादेश के बीच होने जा रही टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। भारतीय टीम को इसके बाद न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया शुक्रवार को चेन्नई पहुंची। बतौर मुख्य कोच गौतम गंभीर और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल की यह पहली टेस्ट सीरीज होगी जिसमें उनका लक्ष्य भारतीय टीम को जिताना होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें साझा की, जिनमें गंभीर और रोहित को उन्हें संदेश देते देखा गया।
2 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : @BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच कानपुर में 27 सितंबर से शुरू होगा। बीसीसीआई ने शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें साझा कीं। बोर्ड ने लिखा-उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टीम इंडिया एक रोमांचक घरेलू सत्र के लिए अपनी तैयारी शुरू कर रही है।
3 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : @BCCI
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी टीम से जुड़ गए। वह लंदन से सीधे चेन्नई पहुंचे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे। खिलाड़ी एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को श्रीलंका के हाथों हार मिली थी। नए कोच गौतम गंभीर की यह पहली टेस्ट सीरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम (तस्वीर पुरानी है)
- फोटो : @ImRo45
भारत और बांग्लादेश के बीच होने जा रही टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। भारतीय टीम को इसके बाद न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलनी है। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 68.52 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया 62.52 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 45.83 प्रतिशत अंक लेकर चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : @BCBtigers
बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को हराया था। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नजमुल हुसैन शांतो ने मेजबानों का सूपड़ा साफ किया था। रावलपिंडी में खेली गई टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर 0-2 से फतेह हासिल की। पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरा मुकाबला टीम ने छह विकेट से जीता। अब टीम की नजर भारत के खिलाफ भी इस तरह के प्रदर्शन पर होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।