Worlds Most Expensive Spice: मसाले के नाम में अब तक आपने लौंग, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च, जीरा, दालचीनी, मेथी, हल्दी, धनिया पाउडर आदि के नाम तो जरूर सुने होंगे। आमतौर पर भारतीय रसोई में इन्हीं मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले काफी किफायती दाम पर बाजारों में मिलते हैं। वहीं क्या आप इस बारे में जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा मसाला कौन सा है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। असल में हम बात कर रहे हैं केसर की। केसर को अक्सर 'रेड गोल्ड' यानी 'लाल सोना' भी कहा जाता है। इसकी कीमत इतनी है कि आप सुनकर हैरान हो जाएंगे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक किलो केसर की कीमत लाखों रुपये में होती है। केसर को अंग्रेजी में सैफ्रान कहा जाता है।
Red Gold: ये है दुनिया का सबसे महंगा मसाला, एक किलो खरीदने के लिए खर्च करने पड़ते हैं लाखों रुपये
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:25 PM IST
सार
क्या आप जानते हैं की दुनिया का सबसे महंगा मसाला कौन-सा है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं केसर की। केसर को अक्सर 'रेड गोल्ड' यानी 'लाल सोना' भी कहा जाता है। इसकी कीमत इतनी है कि आप सुनकर हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन