फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या के बाद अब ऋषभ पंत की बारी, बर्फीले पहाड़ों पर चढ़ी प्यार की खुमारी

Sat, 04 Jan 2020 09:13 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 04 Jan 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
Isha Negi: After Hardik pandya now Rishabh Pant shares photo with Girl friend isha negi
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2020 के पहले ही दिन सगाई कर हार्दिक पांड्या ने इंटरनेट पर आग लगा दी। हर कोई उनकी और नताशा स्टेनकोविक की तस्वीरें निहार रहा था। हार्दिक और सर्बियाई मॉडल नताशा एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। अब भारतीय क्रिकेट टीम के एक और सितारे ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ न्यू ईयर के जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी कहलाए जाने वाले ऋषभ पंत हैं।



 

Isha Negi: After Hardik pandya now Rishabh Pant shares photo with Girl friend isha negi
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋषभ पंत और ईशा की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है। नए साल के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी की आधी रात को ऋषभ ने अपनी मोहब्बत के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जब तुम्हारे साथ होता हूं तो खुद को ज्यादा बेहतर महसूस करता हूं।' 

Isha Negi: After Hardik pandya now Rishabh Pant shares photo with Girl friend isha negi
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : ट्विटर

किसी बर्फीली पहाड़ी पर साथ छुट्टियां बीताते हुए भारतीय क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी अपने इस चिल्ली वेकेशन की तस्वीर और वीडियो साझा किए हैं। ईशा नेगी ने भी अपने क्रिकेटर ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘5 साल और आगे भी गिनती जारी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Negi: After Hardik pandya now Rishabh Pant shares photo with Girl friend isha negi

ये दूसरा मौका था जब ऋषभ इस तरह खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते नजर आए। इससे पहले जनवरी 2019 में भी उन्होंने एक फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। उस वक्त उन्होंने लिखा था, 'मैं केवल आपको खुश करना चाहता हूं, क्योंकि आप खुश रहती हैं तो मैं बहुत खुश रहता हूं।' वहीं ईशा ने भी उस फोटो को शेयर कर अपने दिल की बात कही थी।

विज्ञापन
Isha Negi: After Hardik pandya now Rishabh Pant shares photo with Girl friend isha negi
- फोटो : social media

हार्दिक, ऋषभ के अलावा विराट कोहली भी क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियां अपनी एक्ट्रेस पत्नी के साथ मनाते नजर आए थे। इस कपल ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। पंत अब श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के साथ नजर आएंगे। सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed