फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: भारत-श्रीलंका में 16 बार हो चुकी हैं भिड़ंत, जानिए कौन रहा है टी-20 का सिकंदर

Sat, 04 Jan 2020 08:54 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 04 Jan 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
INDvSL: T20 Battle between India and Sri Lanka Total T20 Match played and all Records
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम पांच जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज का आगाज करेगी। इस साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर होने वाले टी-20 विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। दोनों ही टीम इस सीरीज से मिशन टी-20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत करेंगी। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया नए साल का आगाज बेहतरीन अंदाज में करने उतरेगी। दूसरी ओर लसिथ मलिंगा की अगुवाई में भारत पहुंची श्रीलंकाई टीम मेजबान के खिलाफ टी-20 में अब तक खराब रहे अपने रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेगी। आइए जानते हैं कि भारत-श्रीलंका के बीच अभी तक खेले गए टी-20 मुकाबले में कौन भारी रहा है।

INDvSL: T20 Battle between India and Sri Lanka Total T20 Match played and all Records
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

भारत-श्रीलंका के बीच अभी तक कुल छह द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गई है। जिसमें टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया है। भारतीय टीम ने छह में से पांच सीरीज में जीत दर्ज की है और एक सीरीज बराबरी पर खत्म हुई है। श्रीलंका को भारत के खिलाफ अभी भी अपनी पहली टी-20 सीरीज जीत का इंतजार है।

INDvSL: T20 Battle between India and Sri Lanka Total T20 Match played and all Records
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्वि्टर

भारत और श्रीलंकाई टीम के बीच अब तक कुल 16 टी-20 के मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत को 11 मैचों में जीत मिली है और श्रीलंका ने पांच मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया अगर इस टी-20 सीरीज के सभी तीन मैच जीत लेती है, तो श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 14 मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvSL: T20 Battle between India and Sri Lanka Total T20 Match played and all Records
भारत बनाम श्रीलंका टी-20

साल 2019 में दोनों टीम के टी-20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने 74 प्रतिशत और श्रीलंका ने 50 फीसदी मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम ने पिछले साल खेले गए 19 टी-20 मुकाबले में से 14 में जीत दर्ज की, वहीं, श्रीलंका ने खेले आठ मैचों में से चार में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
INDvSL: T20 Battle between India and Sri Lanka Total T20 Match played and all Records
Sri Lanka - फोटो : Social Media

श्रीलंकाई टीम भारतीय जमीन पर चौथी बार द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। साल 2009 में सीरीज 1-1 के बारबर पर खत्म हुई थी। 2016 में टीम इंडिया ने 2-1 से मात दी थी और 2017 में भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज जीती थी। भारत के पास घर में श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज जीतने का मौका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed