{"_id":"5e0f429e8ebc3e87af44284e","slug":"india-vs-sri-lanka-navdeep-saini-says-he-is-looking-forward-to-play-with-jasprit-bumrah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा एक और बुमराह, अब यॉर्कर मास्टर बनेगा यह तूफानी गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा एक और बुमराह, अब यॉर्कर मास्टर बनेगा यह तूफानी गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 04 Jan 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवदीप सैनी को अपने छह अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जसप्रीत बुमराह के साथ नई गेंद साझा करने का मौका नहीं मिला इसलिए वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज के दौरान भारत के मुख्य तेज गेंदबाज से कुछ बारिकियां सीखने का मौका मिलने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
2 of 6
नवदीप सैनी
- फोटो : social Media
सैनी ने अभी तक एक वन-डे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन इन मैचों में बुमराह को या तो आराम दिया गया है या फिर वह पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर रहे। सैनी ने शुक्रवार को कहा, ‘मैं अब उनसे अपनी कमजोरियां और खामियां साझा कर सकता हूं। मैं उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखकर काफी कुछ सीख सकता हूं। यह मेरे लिए अच्छा मौका होगा। मैं इसके लिए बेताब हूं।’
3 of 6
पिछले साल 27 वर्षीय क्रिकेटर के लिए यादगार रहा जिसमें उन्होंने सफेद गेंद से पदार्पण किया और वह अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले प्रतिस्पर्धी गेंदबाजी आक्रमण में अपना स्थान पक्का करने की उम्मीद लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नवदीप सैनी
- फोटो : social Media
उनसे जब पूछा गया कि वह ऑस्ट्रेलिया में जाने वाली विश्व कप टीम में खुद को कहां देखते हैं तो उन्होंने कहा, ‘इस समय हमारा गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है जिससे अतिरिक्त प्रेरणा मिलती है। साथ ही मुझे नियमित स्थान हासिल करने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी।’
विज्ञापन
5 of 6
नवदीप सैनी
- फोटो : social media
हरियाणा के करनाल के इस खिलाड़ी ने पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे में अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। चार महीने के समय में उन्होंने कटक में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वनडे पदार्पण किया जब उन्हें चोटिल दीपक चाहर की जगह टीम में जगह दी गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।