कला, पर्यावरण, तकनीक, शिक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली करीब 59 हस्तियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इनमें नोएडा के अनूप और केरल की देवकी अम्मा भी शामिल थीं। देवकी पिछले 40 साल से लगातार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम योगदान कर रही हैं।
राष्ट्रपति से मिलीं आम लेकिन समाज के लिए खास काम करने वाली 59 हस्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को दादी की रसोई के संचालक अनूप खन्ना व उनकी पत्नी निर्मल खन्ना ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने दादी की रसोई के संचालक की गरीबों को 10 रुपये में खाना खिलाने की योजना की सराहना की।
सेक्टर-29 स्थित गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स में समाजसेवी अनूप खन्ना दादी की रसोई के माध्यम से पिछले चार वर्षों से 5 रुपये में गरीबों को खाना खिलाने के साथ ही 10 रुपये में कपड़े भी देते है। भोजन के लिए गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स में दोपहर 12 से 2 बजे तक सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है। भोजन के साथ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से मरीजों को सस्ती दवा भी मिलती हैं।
केरल के अलपूजा जिले में अपने खेत को ही 40 साल में जंगल में तब्दील करने वाली 86 साल की वयोवृद्ध महिला देवकी अम्मा आज राष्ट्रपति से मुलाकात की।देवकी अम्मा पिछले 40 साल में लगभग साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे लगा चुकी हैं। इसमें एक हजार लुप्त प्राय और दुर्लभ प्रजाति के पौधे हैं।
जबकि आरिफा ने लुप्त हो गई नमदा आर्ट को न केवल पुनर्जीवित किया बल्कि पश्मीना की हाथ कताई को भी संवार रही हैं। कर्नाटक के बेलगाम में देवदासी प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली शोभा गास्ती 360 गांवों में काम कर रही है।
28वें सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और देश की सुरक्षा पर गंभीर चर्चा की। बता दें कि उप सेना प्रमुख पद पर रहे जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया है।