{"_id":"65fbcc91b280b96aa7012531","slug":"after-watson-sammy-refusal-pcb-is-searching-new-coach-for-pakistan-team-in-touch-with-justin-langer-kirsten-2024-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: वॉटसन-सैमी के इनकार के बाद अब नए कोच की तलाश में पीसीबी, लैंगर-कर्स्टन से साध रहे संपर्क","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: वॉटसन-सैमी के इनकार के बाद अब नए कोच की तलाश में पीसीबी, लैंगर-कर्स्टन से साध रहे संपर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:30 AM IST
सार
पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत में विश्व कप के बाद विदेशी कोच मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक को हटा दिया था और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कोच बनाने का विकल्प चुना था।
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान टीम
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शेन वॉटसन और डैरेन सैमी के कोच का प्रस्ताव ठुकराने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर जल्द से जल्द नए कोच को नियुक्त करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। पीसीबी राष्ट्रीय टीम के साथ लंबे समय तक मुख्य कोच के रूप में काम करने के लिए जस्टिन लैंगर और गैरी कर्स्टन सहित कई विदेशी कोचों के संपर्क में है। लैंगर और कर्स्टन दोनों ही फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं। लैंगर जहां लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुख्य कोच हैं, वहीं कर्स्टन गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच हैं।
2 of 4
गैरी कर्स्टन
- फोटो : Social Media
इन क्रिकेटरों से पीसीबी ने किया संपर्क
'जंग' अखबार के मुताबिक पीसीबी ने लैंगर, कर्स्टन, माइक हेसन, मैथ्यू हेडन, इयोन मोर्गन और फिल सिमंस जैसे हाई-प्रोफाइल नामों से संपर्क किया है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि वह टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी सहित आगामी आईसीसी आयोजनों के कारण पाकिस्तान टीम के साथ काम करने के लिए एक विदेशी कोचिंग और सहयोगी स्टाफ चाहते हैं।
जका अशरफ ने पूर्व कोच को निकाला था
पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ ने भारत में विश्व कप के बाद विदेशी कोच मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक को हटा दिया था और पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों को कोच बनाने का विकल्प चुना था। आपसी समझौते के तहत विदेशी कोचों को तीन महीने के वेतन के साथ उनके अनुबंध से मुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पाकिस्तान टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से विदेशी कोच नहीं हैं तैयार
बोर्ड के एक अधिकारी ने स्वीकार किया- पहले के समय में विदेशी और स्थानीय कोचों की नियुक्ति और बर्खास्तगी में पीसीबी के खराब ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही अन्य लोग अब पीसीबी के किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने में अनिच्छुक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।