फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
339/4 (87.4 ov)
Devdutt Padikkal 161(222)*
Dhruv Jurel 4 (5)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

IPL 2024: 'समय बताएगा कौन खुश है, कौन नहीं...', रोहित-हार्दिक के बीच कप्तानी विवाद पर MI के इस दिग्गज का बयान

Thu, 21 Mar 2024 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Mar 2024 11:03 AM IST
सार

अब हरभजन ने रोहित और हार्दिक के बीच समीकरण पर अपने विचार साझा किए हैं और उम्मीद जताई कि वे भी अपने मतभेदों को दूर कर सकते हैं और फ्रेंचाइजी के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Harbhajan Singh statement on Mumbai Indians captaincy dispute between Rohit Sharma and Hardik Pandya
रोहित और हार्दिक - फोटो : IPL
भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस में चल रहे कप्तानी विवाद को लेकर बयान दिया है। दरअसल, इस सीजन रोहित शर्मा 2013 के बाद पहली बार किसी और की कप्तानी में मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक को आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले मुंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बाद से रोहित और उनके बीच संभावित दरार की चर्चाएं हैं। अब हरभजन ने रोहित और हार्दिक के बीच समीकरण पर अपने विचार साझा किए हैं और उम्मीद जताई कि वे भी अपने मतभेदों को दूर कर सकते हैं और फ्रेंचाइजी के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं।
IPL 2024: Harbhajan Singh statement on Mumbai Indians captaincy dispute between Rohit Sharma and Hardik Pandya
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भज्जी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'सिर्फ समय ही बताएगा कि कौन यहां खुश है और कौन नहीं। मुंबई इंडियंस आईपीएल में एक मजबूत और निडर टीम रही है। मुझे यकीन है कि वे विवादों को पीछे छोड़ना पसंद करेंगे और भविष्य के लिए कुछ हल निकालेंगे।' रोहित एमएस धोनी के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने एमआई को पांच खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) दिलाए हैं।
IPL 2024: Harbhajan Singh statement on Mumbai Indians captaincy dispute between Rohit Sharma and Hardik Pandya
हार्दिक और रोहित - फोटो : IPL
दूसरी ओर हार्दिक ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में जीटी को आईपीएल जिताया था और फिर उन्हें पिछले सीजन के फाइनल में पहुंचाया। आईपीएल 2023 में गुजरात को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में एक कार्यक्रम में जब हार्दिक से पूछा गया कि क्या उनके पास रोहित के साथ नेतृत्व में बदलाव को लेकर चर्चा करने का मौका मिला? तो भारतीय ऑलराउंडर ने जवाब देते हुए कहा- मुझे रोहित के साथ बात करने का ज्यादा समय नहीं मिला क्योंकि वह दौरे पर हैं। जब वह टीम के साथ जुड़ेंगे, तो मैं निश्चित रूप से उनसे बातचीत करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Harbhajan Singh statement on Mumbai Indians captaincy dispute between Rohit Sharma and Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक ने यह भी कहा कि आगामी सीजन में रोहित उनके मार्गदर्शक जरूर बनेंगे। उन्होंने कहा- यह कोई अलग नहीं होगा। वह हमेशा मेरी मदद करने के लिए मौजूद रहेंगे। इस टीम ने जो हासिल किया है, उनके नेतृत्व में हासिल किया है और मुझे बस इसे आगे बढ़ाना है। वह मेरे कंधों पर अपना हाथ जरूर रखेंगे।
विज्ञापन
IPL 2024: Harbhajan Singh statement on Mumbai Indians captaincy dispute between Rohit Sharma and Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या-रोहित शर्मा - फोटो : twitter
उन्होंने फैंस के आक्रोश पर कहा, 'हम फैंस का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारा ध्यान खेल पर और जिस चीज (ट्रॉफी) की जरूरत है, उस पर है। फैंस के पास हर अधिकार है और मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं।' आईपीएल के आगामी सीजन से हार्दिक क्रिकेट एक्शन में वापसी करेंगे। इस ऑलराउंडर को पिछले साल अक्तूबर में वनडे विश्व कप के दौरान चोट लगी थी। तब से वह क्रिकेट से दूर थे। बुधवार को रोहित और हार्दिक के गले मिलने का वीडियो सामने आया था। दोनों एकदूसरे के सामने आए और एक दूसरे से बातचीत भी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed