सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajinkya Rahane Likely To continue Captainship role of Kolkata Knight Riders team In IPL 2026

IPL 2026: कोचिंग स्टाफ के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान भी बदलेगा? क्या अजिंक्य रहाणे से छिन जाएगी कमान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 15 Mar 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में उतरी थी। लेकिन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी।

Ajinkya Rahane Likely To continue Captainship role of Kolkata Knight Riders team In IPL 2026
अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने वाला है और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भी इसके लिए कमर कस ली है। केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में है जो फिलहाल फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। केकेआर ने अपने कोचिंग सेटअप में बदलाव किया है, लेकिन इस बारे में भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या टीम इस बार नए कप्तान की अगुआई में उतरेगी?
Trending Videos

श्रेयस की जगह बने थे कप्तान
रहाणे को श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर का कप्तान नियुक्त किया गया था और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह इस सीजन भी कप्तान बने रहेंगे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली केकेआर टीम ने रहाणे को ही कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है। केकेआर प्रबंधन का मानना है कि कप्तान के तौर पर रहाणे सही हैं और उनके पास अच्छा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सीजन खराब रहा था प्रदर्शन
केकेआर का प्रदर्शन पिछले सीजन खराब रहा था और टीम खिताब का बचाव नहीं कर सकी थी। रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने पिछले सीजन 13 मैच खेले थे और पांच मुकाबले ही जीत सकी थी। रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी से दम दिखाया था और वह पिछले सीजन केकेआर के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। कोलकाता के लिए रहाणे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और माना जा रहा है कि इस बार भी वह इसी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर के लिए इस सीजन कौन ओपनिंग करेगा। 

केकेआर की टीम ने इस बार न्यूजीलैंड के फिन एलेन, टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र के साथ करार किया है। वहीं, टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी मौजूद हैं। केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन पर एक बार फिर नजरें होंगी जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम के लिए योगदान देते हैं। केकेआर अपने अभियान की शुरुआत 25 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। 

हर्षित की चोट ने बढ़ाई चिंता
आईपीएल का आगामी सीजन शुरू होने से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा की चोट ने केकेआर की चिंता बढ़ा दी है। हर्षित राणा अभी फिट नहीं हो सके हैं जिस कारण उनका टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है। हर्षित को टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी और तभी से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं। हर्षित को घुटने में चोट लगी है और इससे पूरी तरह उबरने के लिए उन्हें रिहैब की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed