{"_id":"5afa6bf14f1c1be4408b5617","slug":"anushka-sharma-cheers-virat-kohli-from-makeup-room-on-rcb-match-against-kxip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम से नहीं इस बार मेकअप रूम से अनुष्का ने देखा मैच, कोहली को देखते ही किया ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्टेडियम से नहीं इस बार मेकअप रूम से अनुष्का ने देखा मैच, कोहली को देखते ही किया ऐसा
Tue, 15 May 2018 12:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2018 में सोमवार शाम किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला हुआ। विराट कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से मात दी। कप्तानी पारी खेलते हुए विराट कोहली ने न सिर्फ नाबाद 48 रन बनाए बल्कि पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी गहरा झटका दिया।
2 of 5
RCB ने पहले तो पंजाब को सिर्फ 88 रन पर ही रोक दिया। बाद में विराट ने पार्थिव पटेल के साथ ओपन करते हुए मैच को बड़े अंतर से अपने नाम किया। जैसा कि आईपीएल के पिछले मैचों में देखा जाता था कि अनुष्का स्टेडियम पहुंचकर विराट को चीयर करती थी। मगर इस बार अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते अनुष्का इंदौर के होलकर में तो नहीं थीं, लेकिन शूट के दौरान ही उन्होंने मैच को एन्जॉय किया।
3 of 5
मैच शुरू होते ही उन्होंने आरसीबी को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो स्टोरी पोस्ट की, जिसमें वह मेकअप रूम में मैच एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। अनुष्का ने पंजाब के विकेट गिरने पर काफी एन्जॉय किया। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। मैच में विराट कोहली को देखते ही अनुष्का काफी एक्साइटेड हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पिछली बार जब किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स के बीच मुकाबला हुआ था तो वह स्टेडियम में मौजूद थी और विराट कोहली वो मुकाबला जीते थे। इस बार दूर से विराट कोहली का लेडी लक स्टेडियम से दूर जरूर था मगर विराट कोहली ने विजयी शॉट लगाकर अनुष्का और अपने फैंस को खुशी का एक और मौका दे दिया।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें, रॉयल चैलेंजर्स का अगला मुकाबला 17 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होना है, इसके बाद राजस्थान रॉयल्स से जंग होनी है। आरसीबी अगर प्लेऑफ की दौड़ में शामिल होना चाहती है तो इन दोनों मुकाबलों को उसे लंबे अंतर से जीतना होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।