फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KXIP सिर्फ 88 रन पर हुई ऑलआउट, IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज

Tue, 15 May 2018 09:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
RCB beats KXIP in one sided contest, Punjab registered another poor record
इंदौर में खेले गए आईपीएल 2018 के 48वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। अपने दूसरे होमग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों मिली 10 विकेट की करारी मात के साथ पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा झटका लगा। साथ-साथ आरसीबी के खिलाफ घटिया प्रदर्शन के चलते किंग्स इलेवन पंजाब के नाम IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
RCB beats KXIP in one sided contest, Punjab registered another poor record
इंदौर के होलकर स्टेडिमय में छोटी बाउंड्री होने के चलते सभी को पिछले मैच की तरह हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद थी। मगर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। आरसीबी की घातक गेंदबाजी के सामने किंग्स 20 ओवर्स भी नहीं टिक पाए। 15.1 ओवर्स में महज 88 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई।
RCB beats KXIP in one sided contest, Punjab registered another poor record
इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच हाई स्कोर के लिए जानी जाती है, लेकिन यहां पंजाब ने शर्मनाक प्रदर्शन किया। पंजाब ने इस साल आईपीएल का दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया। यही नहीं, वह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से अपने दूसरे सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। इसके पहले भी RCB ने ही KXIP को 88 रन पर समेट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
RCB beats KXIP in one sided contest, Punjab registered another poor record
6 मई 2015 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में पंजाब की टीम 13.4 ओवर्स में ही घुटने टेक चुकी थी। याद हो कि IPL इतिहास में सबसे न्यूनतम स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड RCB के नाम है। 23 अप्रैल 2017 को खेले गए उस मुकाबले में KKR ने विराट कोहली की अनुवाई वाली बैंगलोर को 9.4 ओवर्स में महज 49 रन पर रोक दिया था।
विज्ञापन
RCB beats KXIP in one sided contest, Punjab registered another poor record
बात करें मंगवार को इंदौर में हुए इस मुकाबले की तो इसमें पंजाब की टीम 15.1 ओवर्स में 88 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में आरसीबी ने 8.1 ओवर्स में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में विराट ने नाबाद 48 तो पार्थिव पटेल ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही आरसीबी के 12 मैचों में 10 अंक हो गए हैं। वहीं पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed