{"_id":"5ec811b1f8cdec64944de1c6","slug":"as-per-icc-guidelines-players-not-allowed-loo-breaks-during-training-can-not-give-even-cap-to-umpire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना: अब वॉशरूम भी नहीं जा पाएंगे खिलाड़ी, नए नियमों के बाद अंपायर्स नहीं लेंगे कैप-चश्मे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना: अब वॉशरूम भी नहीं जा पाएंगे खिलाड़ी, नए नियमों के बाद अंपायर्स नहीं लेंगे कैप-चश्मे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 22 May 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अब मैदान पर शायद ही खिलाड़ी इतने नजदीक खड़े हो
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोविड-19 महामारी के बाद जब खेल शुरू होगा तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स को अपनी कुछ आम आदतों को बदलना पड़ेगा। जैसे उन्हें अभ्यास के दौरान शौचालय जाने और मैदानी अंपायरों को अपनी कैप या सनग्लास सौंपने की अनुमति नहीं होगी।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के दिशानिर्देशों के अनुसार खिलाड़ी अपने निजी सामान जैसे कैप, तौलिया, सनग्लास, जंपर्स आदि अंपायर या साथियों को नहीं सौंप सकते और उन्हें शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि खिलाड़ियों का सामान कौन रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ICC
- फोटो : social Media
यही नहीं अंपायर्स को भी गेंद को पकड़ते समय दस्तानों का उपयोग करना होगा। खिलाड़ी अपनी कैप और धूप के चश्मों को मैदान पर नहीं रख सकते क्योंकि इससे पेनल्टी रन जा सकते हैं, जैसे कि हेलमेट के मामले में होता है। आईसीसी इसके साथ ही चाहती है कि खिलाड़ी मैच से पहले और मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में कम समय बिताएं।
4 of 4
थूक या लार के इस्तेमाल पर जहां बैन लग सकता है तो पसीने का उपयोग बरकरार रहेगा
- फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी क्रिकेट समिति पहले ही गेंद पर लार लगाने पर प्रतिबंध की सिफारिश कर चुकी है। अब खिलाड़ियों को गेंद छूने के बाद आंखें, नाक और मुंह स्पर्श नहीं करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा गेंद के संपर्क में आने के बाद अपने हाथ साफ करने के लिए कहा गया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X