फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेविड वार्नर को तीसरे टेस्ट में उतारने को बेताब ऑस्ट्रेलिया, सिडनी में खूब चलता है बल्ला

Sat, 02 Jan 2021 12:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
AUS v IND David warner stunning record in sydney cricket ground, scored 4 centuries in last five years
डेविड वार्नर - फोटो : सोशल मीडिया

भारत से मेलबर्न टेस्ट में बुरी तरह से हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वार्नर को अपने अंतिम एकादश में शामिल करने को बेताब है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज की गैरमौजूदगी में मेजबान टीम की बल्लेबाज बेहद कमजोर नजर आ रही है।

AUS v IND David warner stunning record in sydney cricket ground, scored 4 centuries in last five years
डेविड वॉर्नर - फोटो : social Media

वहीं उनके ना होने से टीम का समीकरण भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वार्नर चोट से उबरने के बाद सिडनी में भारत के खिलाफ खेलने उतर सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक वार्नर अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं लेकिन बावजूद टीम प्रबंधन उन्हें खिलाने को बेचैन है।    

AUS v IND David warner stunning record in sydney cricket ground, scored 4 centuries in last five years
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे बात करें वार्नर को खिलाने की तो टीम में उन्हें शामिल करने पर यूं ही जोर नहीं दिया जा रहा है बल्कि सिडनी में उनका रिकॉर्ड भी बहुत दमदार है। उन्होंने पिछले पांच सालों में सिडनी में कुल पांच टेस्ट खेले हैं। इसमें वार्नर ने आठ पारियों में चार शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS v IND David warner stunning record in sydney cricket ground, scored 4 centuries in last five years
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान एक शतक उन्होंने भारत के खिलाफ भी लगाया है। उन्होंने 2015 में भारत के खिलाफ यहां 101 रन बनाए थे। साल 2018 और 2019 (जब उनपर बैन लगा था) को छोड़ दें तो उन्होंने हर साल सिडनी में शतक ठोका है।  

विज्ञापन
AUS v IND David warner stunning record in sydney cricket ground, scored 4 centuries in last five years
डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, चयनकर्ताओं ने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम का एलान कर दिया है, जिसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्स को बाहर कर वार्नर को टीम में लाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में चयनकर्ता ट्रेवर होंस के हवाले से लिखा गया है, ‘वॉर्नर ने अपनी चोट से मजबूत वापसी की है। हम उन्हें भरपूर मौका देंगे ताकि वह सिडनी में खेल सकें।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed