फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह के पास गजब की चतुराई, सिर्फ पांच सेकंड में बल्लेबाजों को डरा देते हैं: अख्तर

Fri, 01 Jan 2021 06:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 Jan 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Shoaib Akhtar says Jasprit bumrah has mastered the art we Pakistanis used to have once 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मौजूदा क्रिकेट का चतुर तेज गेंदबाज बताया है। अख्तर ने कहा कि बुमराह ने उस कला में महारथ हासिल कर ली, जो कभी हम पाकिस्तानियों के पास थी।

Shoaib Akhtar says Jasprit bumrah has mastered the art we Pakistanis used to have once 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

अख्तर ने यू-ट्यूब चैनल ‘स्पोर्ट्स टुडे’ से कहा, 'वह शायद भारत के पहले गेंदबाज है जो पिच पर घास देखने से पहले यह पता करते हैं कि हवा किस और किस गति से बह रही है। यह कला पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों के पास थी। हम जानते थे कि हम हवा का कैसे इस्तेमाल कर सकते है।'

Shoaib Akhtar says Jasprit bumrah has mastered the art we Pakistanis used to have once 
शोएब अख्तर

उन्होंने अपना, वसीम अकरम और वकार युनुस का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे वे गेंदबाजी के समय हवा का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा, 'मैं, वसीम भाई और वकार भाई हवा की गति और दिशा देखकर तय करते थे कि किस छोर से गेंदबाजी करने पर हमें रिवर्स स्विंग मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoaib Akhtar says Jasprit bumrah has mastered the art we Pakistanis used to have once 
Shoaib Akhtar

अख्तर ने कहा, 'हम तेज गेंदबाजी के ‘मैकेनिक और एयरो डायनामिक्स’ को जानते थे, हमें पता होता था कि दिन के किस समय कितनी स्विंग मिलेगी। मैं मानता हूं कि बुमराह इस तरह की चीजों को जानते हैं।'

विज्ञापन
Shoaib Akhtar says Jasprit bumrah has mastered the art we Pakistanis used to have once 
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

अख्तर ने कहा कि मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर के बाद चतुराई के मामले में बुमराह सबसे काबिल गेंदबाज हैं। बुमराह महज पांच सेकंड (रनअप) के अंदर बल्लेबाजों को डरा देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed