सिडनी टेस्ट में तीसरे और चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे भारतीय गेंदबाजों को 'ब्राउन डॉग' और 'मंकी' तक कहा गया। दोनों गेंदबाजों को फील्डिंग के दौरान दर्शकों के एक समूह ने अपशब्द कहे और उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया।
सिराज को भद्दी गालियां देने का VIDEO वायरल, सामने आया नस्लभेदी टिप्पणियों का सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच मौजूद एक फैन ने सोशल मीडिया पर पूरी घटना का वीडियो डाला है जो सिराज के आरोपों को सही साबित करते हैं। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा और सुना जा सकता है कि बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे सिराज को स्टेडियम के एक स्टैंड में मौजूद कुछ ऑस्ट्रेलियाई दर्शक लगातार परेशान कर रहे हैं। वे सिराज का नाम लेकर उनपर नस्लभेदी टिप्पणियां कर रहे हैं। वीडियो में उन्हें ब्लैक और ब्राउन डॉग कहते देखा जा सकता है।
Well this is some proof......
🙄🙄🙄🙄#INDvsAUS #racism #AUSvINDtest pic.twitter.com/NL47ztRfOZ
गौरतलब है कि टेस्ट मैच के तीसरे दिन यानी शनिवार को बुमराह और सिराज ने दर्शकों की तरफ से नस्लीय दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाई थी। इससे पहले कि इस मामले पर कोई कार्रवाई की जाती, अगले दिन रविवार को एक बार फिर से इसी तरह की घटना मैदान में देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन सिडनी में मौजूद दर्शकों ने सिराज को अपशब्द कहे और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
हालांकि इस बार पहले से सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए सिराज द्वारा चिन्हित छह दर्शकों को स्टेडियम से बाहर भेजा। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस पूरे मामले पर माफी मांगते हुए घटना की निंदा की और उसपर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वहीं आईसीसी की तरफ से भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया आई जिसमें उसने पूरे मामले की जांच कर सख्त कदम उठाने की बात कही।
इस पूरी घटना पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी जमकर लताड़ लगाई। सभी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जबकि पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह और टीम के मौजूदा स्पिनर अश्विन ने बताया कि यह हमेशा से होता रहा है और उन्हें भी इस तरह से अपमानित किया गया है।