ऑस्ट्रेलिया में भारतीय खिलाड़ियों पर हुई नस्लीय टिप्पणी को लेकर कप्तान विराट कोहली का बयान सामने आया है। भारतीय कप्तान कोहली ने दोषियों को सजा देने की बात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'नस्लीय दुर्व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।'
नस्लीय टिप्पणी झेल रही टीम इंडिया के साथ आए कप्तान कोहली, बोले- यह बदमाशी की चरम सीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट ने आगे कहा, 'बाउंड्री लाइन पर मुझे भी बहुत ही घटिया बातें सुननी पड़ी हैं, यह बदमाशी की चरम सीमा है। मैदान पर यह सब होते देखकर दुख होता है, इस घटना पर बिना किसी देरी के और गंभीरता से काम किया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।' मालूम हो कि कोहली जब 2011 में जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे तब बाउंड्री लाइन पर लगातार अपशब्दों का सामना करने के बाद उन्होंने सिडनी के दर्शकों को उंगली दिखाई थी, जिससे विवाद पैदा हो गया था।
The incident needs to be looked at with absolute urgency and seriousness and strict action against the offenders should set things straight for once.
दरअसल, सिडनी टेस्ट तीसरे और फिर चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया के कुछ नशेड़ी दर्शकों ने फील्डिंग कर रहे भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहे और उन पर नस्लीय टिप्पणी की। इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए सुरक्षाकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए छह दर्शकों को चिन्हित कर तुरंत मैदान से बाहर कर दिया।
उधर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरे प्रकरण पर माफी मांगी और इस घटना की कड़ी निंदा की है। वहीं, आईसीसी ने कहा है कि ऐसी हरकतें को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आईसीसी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस मामले की भरपूर जांच के आदेश भी दिए हैं और साथ ही हर संभव मदद की बात भी कहा है।
वहीं हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, टॉम मूडी (पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच) सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए उसकी कड़ी आलोचना की है। बता दें कि टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट मैच में जीत के लिए 407 रन की दरकार है। चौथे दिन के खेल खत्म होने पर भारत ने दो विकेट के नुकसान पर विकेट पर 98 रन बनाए हैं। आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 309 रन और बनाने हैं।