{"_id":"5ffdafc28ebc3e32b43807bd","slug":"australia-vs-india-brad-haddin-praises-ajinkya-rahane-outstanding-captaincy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तान रहाणे के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, तारीफ में कह दी इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान रहाणे के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, तारीफ में कह दी इतनी बड़ी बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 12 Jan 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत को बल्लेबाजी के लिए पहले भेजने की रणनीति को शानदार करार देते हुए भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे की तरीफ की।
2 of 5
अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी
- फोटो : twitter@ajinkyarahane88
हैडिन ने 'सेन रेडियो' पर कहा, 'भारतीय टीम कल जैसा खेली उससे वे मैच को सिर्फ ड्रॉ करा सकते थे लेकिन पंत को लेकर रहाणे की रणनीति शानदार रही।' उन्होंने कहा, 'अगर आप इस पर गौर करेंगे तो रहाणे ने पंत को मैच को आगे बढ़ने के लिए भेजा था और पंत ने वही काम किया।'
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@ICC
उन्होंने कहा, 'पंत ने दिलेरी से बल्लेबाजी की और कप्तान के तौर पर टिम पेन को कुछ ऐसे फैसले लेने पर मजबूर किया जो मुझे लगता है कि रणनीतिक तौर पर गलत थे।' उन्होंने कहा, 'कप्तान के तौर पर रहाणे ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है, वह बहुत बहादुर है कि उन्होंने कल एक मौका लिया। मुझे लगता है कि वह लक्ष्य काफी बड़ा था लेकिन फिर भी रहाणे ने एक मौका लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : social media
इस 43 साल के पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय टीम के जूझारूपन और जज्बे की तारीफ की। हैडिन ने कहा, 'इस भारतीय टीम ने शानदार जज्बा दिखाया। उनके कई खिलाड़ी चोटिल हुए, वे अपने नियमित कप्तान के बिना है, उनके तीन मुख्य तेज गेंदबाज नहीं है, जडेजा का अंगूठा टूट गया। उन्होंने शानदार जज्बा दिखाया।'
विज्ञापन
5 of 5
रवि अश्विन और हनुमा विहारी
- फोटो : ट्विटर @ddsportschannel
पंत को मैच के पांचवें दिन हनुमा विहारी से पहले पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने दवाब की स्थिति में 97 रन की बेहतरीन पारी खेली और वह जब क्रीज पर थे, तब भारत के जीतने की उम्मीद बढ़ गयी थी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में शानदार जुझारूपन दिखाया, जिससे मैच ड्रा रहा और चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।