सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जहां की शुरुआत, वहीं रचा इतिहास, 12 दौरे 13 कप्तान, सिर्फ विराट कर सके ये काम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 08 Jan 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
Australia vs India: Is Virat Kohli the greatest India Test captain?

विराट कोहली ने आज से करीब चार साल (6 जनवरी 2015) पहले जिस सिडनी ग्राउंड में महेंद्र सिंह धोनी से टेस्ट की कमान संभाली थी सोमवार को उसी मैदान में उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सुनहरी इबारत लिख डाली।

Trending Videos
Australia vs India: Is Virat Kohli the greatest India Test captain?

पिछले 72 वर्षों से ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज न जीत पाने का दाग विराट एंड कंपनी ने धोकर खुद का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। चौथा व अंतिम टेस्ट भले ही बारिश के चलते ड्रॉ छूटा लेकिन दुनिया की नंबर एक टीम ने सीरीज 2-1 से जीतकर दिखा दिया कि क्यों वह नंबर एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia vs India: Is Virat Kohli the greatest India Test captain?

टीम ने इस सीरीज जीत के दौरान कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिए। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियन, जबकि दुनिया की पांचवीं टीम बनी। इससे पहले इंग्लैंड (1882-83), वेस्ट इंडीज(1979-80), न्यूजीलैंड (1985-86) और दक्षिण अफ्रीका (2008-09) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

Australia vs India: Is Virat Kohli the greatest India Test captain?

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बने। इससे पहले टीम इंडिया ने 71 साल में कभी ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती में मात देने में कामयाबी हासिल नहीं की थी। विराट कोहली का नाम अब क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।

विज्ञापन
Australia vs India: Is Virat Kohli the greatest India Test captain?

विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की विदेश में यह चौथी जीत रही। इसी के साथ विदेश में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में विराट कोहली ने सौरव गांगुली की बराबरी की। कोहली की कप्तानी में अब तक विदेशी सरजमीं पर जीत- 2015 में बनाम श्रीलंका 2-1, 2016 में बनाम वेस्टइंडीज 2-0, 2017 में बनाम श्रीलंका 3-0 और 2018-19 में बनाम ऑस्ट्रेलिया 2-1 रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed