अपनी जिंदगी के सबसे नाजुक मोड़ से गुजर रहे क्रिकेटर मोहम्मद सिराज तीसरे टेस्ट से ठीक पहले भावुक नजर आए। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दोनों ही देशों के राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू होना था, इसी दौरान भारतीय पेसर की आंखों से आंसू छलकते दिखे।
VIDEO: राष्ट्रगान सुनते ही रोने लगे मोहम्मद सिराज, क्यों छलके आंखों से आंसू?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम का हिस्सा बनने वाले किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए ऐसे पल भावुक ही होते हैं। बचपन से खिलाड़ी भारतीय कैप पहनने के लिए मेहनत करते हैं। सिर्फ इस लम्हे का इंतजार करते हैं। विदेश में भारत का राष्ट्रगान गाना और मैदान पर 52 सेकेंड खड़े होकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना वाकई गर्व की अनुभूति होगी।
Mohammad Siraj wiping tears away during the national anthem ❤#AUSvIND pic.twitter.com/Az78qumI6L
— Wisden India (@WisdenIndia) January 7, 2021
मौजूदा दौरे के दौरान पिता की मौत के बावजूद सिराज भारत नहीं लौटे, बल्कि अपने अब्बू का सपना पूरा करने का ठाना, जिनकी चाहत थी कि उनका बेटा भारत के लिए टेस्ट खेले. वन-डे और फिर टी-20 सीरीज के बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप की बारी आई। पहले मुकाबले में सिराज को मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरे टेस्ट में डेब्यू करते हुए हैदराबाद के इस पेसर ने पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
मैच शुरू के होने के बाद अपने अंदर जल रही आग को सिराज ने विकेट के रूप में बदला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बिगाड़ी। चोट से उबर रहे डेविड वार्नर (5) जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। चौथे ओवर में ही महज छह रन के भीतर कंगारुओं ने अपना बड़ा विकेट गंवा दिया था।
फिलहाल बारिश की रुका खेल अबतक शुरू नहीं हो पाया है। मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच की टीमों में सिडनी के लिए दो-दो बदलाव किए है। भारतीय टीम में रोहित शर्मा की वापसी हुई है। वह मयंक अग्रवाल की जगह लेंगे जो पहले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। चोटिल तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह नवदीप सैनी को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया गया है। भारतीय गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह ने सैनी को टेस्ट कैप सौंपी। सैनी भारत के 299वें टेस्ट क्रिकेटर बने हैं। युवा सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की को भी टीम में रखा गया है। यह उनका पहला टेस्ट मैच है। ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने उन्हें बैगी ग्रीन कैप सौंपी। उन्हें ट्रेविस हेड की जगह लिया गया है।