ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपना अंगूठा चोटिल कर बैठे रविंद्र जडेजा की सर्जरी हुई है। भारतीय ऑलराउंडर ने अस्पताल से सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने फैंस से धमाकेदार वापसी का वादा किया है। सिडनी में खेले गए इस टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान तेज गेंद जड्डू का अंगूठा उखाड़ गई थी। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बल्लेबाजी की। वह दूसरी पारी में भी इंजेक्शन लगाकर टीम इंडिया को मुसीबत से उबारने के लिए तैयार थे, लेकिन हनुमा विहारी और अश्विन ने मिलकर ही भारत की हार टाली और ऐतिहासिक ड्रॉ खेला।
जडेजा के अंगूठे की सर्जरी, अस्पताल से PHOTO शेयर कर कहा- धमाकेदार वापसी करूंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन