फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: पृथ्वी शॉ टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, इस धुरंधर खिलाड़ी को मिला मौका

Mon, 17 Dec 2018 05:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 17 Dec 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Injured prithvi shaw ruled out of Test series, Mayank Agarwal gets chance

भारत के युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। पृथ्वी शॉ के रिप्लेसमेंट के तौर पर मयंक अग्रवाल को टीम में बतौर ओपनर शामिल किया गया है। याद हो कि एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान कैच लेने के क्रम में अपने एड़ी में चोट लगा बैठे थे।

 

AUSvIND: Injured prithvi shaw ruled out of Test series, Mayank Agarwal gets chance

उम्मीद थी कि तीसरे टेस्ट तक पृथ्वी शॉ ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका। पृथ्वी शॉ की चोट ज्यादा गंभीर निकली जिसके कारण उन्हें अब पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है। पहला मैच जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।

AUSvIND: Injured prithvi shaw ruled out of Test series, Mayank Agarwal gets chance

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले 19 वर्षीय शॉ के बाएं पैर की एड़ी में गंभीर चोट लगी थी। उनके पैर में पट्टी बांधी गई थी। वैसे शॉ की चोट को लेकर कहा जा रहा था कि वो ठीक हैं और तीसरे टेस्ट मैच में फ्लॉप चल रहे केएल राहुल की जगह बतौर ओपनर आ सकते हैं लेकिन अब वे सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Injured prithvi shaw ruled out of Test series, Mayank Agarwal gets chance

अब पृथ्वी शॉ की जगह कर्नाटक के धुरंधर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने ली है। बता दें कि लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले  मयंक अग्रवाल ने अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में उन्हें टीम में जरूर शामिल किया गया था। मगर प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
AUSvIND: Injured prithvi shaw ruled out of Test series, Mayank Agarwal gets chance

 भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा। 26 दिसंबर से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए दुनिया भर में उत्साह का माहौल होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed