{"_id":"5c179207bdec2256b86d64f8","slug":"ausvind-virat-kohli-tim-paine-collide-exchange-words-before-umpire-interrupts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीच मैदान पर भिड़ गए कप्तान विराट और टिम पेन, अंपायर ने लगाई फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: बीच मैदान पर भिड़ गए कप्तान विराट और टिम पेन, अंपायर ने लगाई फटकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 17 Dec 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पर्थ टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा। मैच सेशन-दर-सेशन पलटता रहा। कभी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी होता तो कभी टीम इंडिया पलटवार करती। खेल की इस गर्माहट का असर दोनों कप्तानों के बीच भी देखने को मिला।
2 of 9
virat kohli
भारतीय कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन सोमवार को मैच के चौथे दिन शाब्दिक जंग में उलझ गए। जिसके बाद मैदानी अंपायर क्रिस गफाने ने दोनों खिलाड़ियों को सुबह के सत्र में चेतावनी दी।
3 of 9
टिम पैन
जसप्रीत बुमराह के पारी के 71वें ओवर के दौरान दोनों कप्तान को एक दूसरे को कुछ कहते देखा गया। कोहली इस समय गेंदबाजी छोर के समीप क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। गफाने ने इसके बाद हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
विराट कोहली
पेन ने कोहली से कहा, 'तुम वह व्यक्ति हो जो कल हार गया था। तुम आज शांत बनने का प्रयास क्यों कर रहे हो।' गफाने ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, 'बहुत हो गया, बहुत हो गया।' उन्होंने कहा, 'चलो खेल खेलो। तुम लोग कप्तान हो। टिम तुम कप्तान हो।'
विज्ञापन
5 of 9
tim paine
पेन ने जवाब दिया, 'हम सिर्फ बात कर रहे हैं। हम कोई अपशब्द नहीं कह रहे... विराट खुद को शांत रखो।' कोहली ने इसके बाद कुछ कहा जिसे माइक्रोफोन पर सुना नहीं जा सका। कुछ गेंद बाद दोनों एक बार फिर एक दूसरे से सीना टकराने के करीब पहुंच गए थे जब पेन रन पूरा कर रहे थे और कोहली उनके सामने आ गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।