पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट को विराट कोहली ने ऐतिहासिक बना दिया। खेल के तीसरे दिन रविवार को करियर का 25वां टेस्ट जमाया। इसी के साथ हमेशा की तरह विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान भी अपने नाम किए।
विराट कोहली का एक और कमाल, महान डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे तेज 25 शतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान विराट पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन 82 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। शतक से 18 रन दूर थे। तीसरे दिन मिचेल स्टार्क की गेंद पर स्ट्रेव ड्राइव पर चौका जड़ा। और इसी के साथ 127 पारियों में 25वां शतक ठोक डाला।
किंग कोहली ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 25 शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज भी बन गए। ब्रैडमैन ने 70 साल पहले महज 68 पारियों में 25 शतक पूरे करने का कीर्तिमान रचा था। विराट ने 127 पारियों में अपने 25 शतक पूरे किए।
AUSvIND: विराट कोहली ने रचा इतिहास, 25वां टेस्ट शतक जड़ लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार
सबसे कम पारियों में 25 टेस्ट शतक बनाने के मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा। सचिन को यह उपलब्धि हासिल करने में जहां 130 पारियों का इंतजार करना पड़ा था, वहीं गावस्कर ने अपनी 138वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।
सबसे तेज 25 टेस्ट शतक
1. डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 68 पारियां
2. विराट कोहली (भारत) 127 पारियां
3. सचिन तेंदुलकर (भारत) 130 पारियां
4. सुनील गावस्कर (भारत) 138 पारियां
5. मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया) 139 पारियां
6. गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज) 147 पारियां
7. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) 155 पारियां
8.रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 156 पारियां