{"_id":"5c153266bdec2255643cabd9","slug":"ishant-sharma-says-maybe-the-australian-media-should-answer-on-no-ball-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इशांत शर्मा ने आस्ट्रेलियाई मीडिया को लिया आड़े हाथ, 'नो बॉल' पर कह दी इतनी बड़ी बात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इशांत शर्मा ने आस्ट्रेलियाई मीडिया को लिया आड़े हाथ, 'नो बॉल' पर कह दी इतनी बड़ी बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ishant sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद 'फ्रंट-फुट नो बॉल' की चर्चा पर आस्ट्रेलियाई मीडिया को आड़े हाथों लिया। इशांत ने पहले टेस्ट में कुछ नो बॉल फेंकी थी, जिस पर मैदानी अंपायरों का ध्यान नहीं गया। जबकि इसके कारण भारत दो मौकों पर विकेटों से भी महरूम रह गया, लेकिन मेजबान देश को यह बात पसंद नहीं आई।
2 of 5
ishant sharma
इशांत ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, 'शायद आस्ट्रेलियाई मीडिया को इस सवाल का जवाब देना चाहिए, मुझे नहीं। मैं इतने लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा हूं। इस तरह की चीजें होती हैं। आप मुनष्य ही हो, आपसे गलती हो सकती है। मैं इसके बारे में जरा भी चिंतित नहीं था।'
3 of 5
ishant sharma
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का जवाबी हमला अहम रहा, जिससे भारत ने आस्ट्रेलिया के पहली पारी में 326 रन के जवाब में तीन विकेट पर 172 रन बना लिए। इशांत ने कहा, 'जब भी विराट बल्लेबाजी कर रहा होता है तो हमें भरोसा रहता है। हमने दिन का समापन अच्छी तरह किया। उम्मीद है कि ये दोनों इसी तरह बल्लेबाजी करते रहेंगे। मैच में इस समय संतुलन बना हुआ है। उम्मीद है कि कल हम पहले सत्र में दबदबा बनाये रखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
कोहली के नाबाद 82 रन और अजिंक्य रहाणे के नाबाद 51 रन से भारत ने मुरली विजय (शून्य) और लोकेश राहुल (02) के विकेट सस्ते में गंवाने के बाद वापसी की। उन्होंने कहा, 'रहाणे ने तेजी से 20-30 रन बनाये और उस समय इनकी सचमुच काफी जरूरत थी। अगर वे डिफेंसिव होकर खेलते तो शायद आस्ट्रेलिया अपनी योजना पर बरकरार रहती लेकिन उनका जवाबी हमला करना अहम था जिससे उसने उन्हें रणनीति बदलने को बाध्य कर दिया।'
विज्ञापन
5 of 5
ishant sharma
- फोटो : File photo
इशांत ने कहा, 'जब पुजारा डिफेंसिव होकर खेलता है तो गेंद स्क्वायर से बाहर नहीं जाती। मैं उसके खिलाफ खेल चुका हूं और मैं जानता हूं कि उसे गेंदबाजी करना कितना मुश्किल है। वह गेंदबाजों को थका देता है। मैं जानता हूं कि अगर वह क्रीज पर रहता तो वह बेहतरीन कर सकता है। वह जिस तरह से आउट हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण रहा। हमें ऐसे खिलाड़ियों के विकेट इतनी आसानी से नहीं मिलते।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।