{"_id":"5c152d64bdec2255d3453973","slug":"usman-khawaja-says-we-are-still-ahead-in-the-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगारुओं को सताने लगा हार का 'विराट' डर, तीसरे दिन के लिए बनाया बेहद खास प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कंगारुओं को सताने लगा हार का 'विराट' डर, तीसरे दिन के लिए बनाया बेहद खास प्लान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शनिवार को उम्मीद जताई है कि रविवार को खेल के तीसरे दिन किस्मत उनकी टीम का साथ देगी और खेल के शुरुआती सत्र में वे विराट कोहली का विकेट चटकाकर भारतीय निचले क्रम को सस्ते में समेट देंगे।
2 of 6
virat kohli
कोहली जब क्रीज पर उतरे उस समय भारतीय टीम आठ रन पर दो विकेट गवां कर संघर्ष कर रही थी। उन्होंने 181 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को तीन विकेट पर 172 रन तक पहुंचाया। कोहली के साथ रहाणे नाबाद 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए हैं।
3 of 6
usman khawaja
ख्वाजा ने कहा, 'विराट बहुत अच्छा बल्लेबाज है। वह अच्छे गेंदबाजों का सम्मान करता है। हमारे सभी गेंदबाजों ने आज बीच-बीच में अच्छी गेंदबाजी की। हमें सही समय पर गेंद को सही जगह टप्पा खिलाना होगा। हमें गेंद को बल्ले के किनारे से निकलने के लिए अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी और थोड़ी किस्मत की जरूरत होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उस्मान ख्वाजा
उन्होंने कहा, 'अगर आप उन्हें रन बनाने का मौका देंगे तो वह चूकेंगे नहीं। आज हमने उन्हें कुछ फुललेंथ गेंद डाली जिस पर उन्होंने रन बनाये। लेकिन हमें स्टंप की लाइन पर गेंदबाजी करनी होगी और देखना होगा की विकेट से कैसी मदद मिल रही है।'
विज्ञापन
5 of 6
virat vs aus
ख्वाजा ने कहा, 'भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में हम से अब भी 154 रन पीछे है। मैच पर हमारी पकड़ अब भी कमजोर नहीं हुई है। रहाणे ने शार्ट गेंद पर हमलावर रूख अपनाया लेकिन फिर गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और हम उन्हें रोकने में सफल रहे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।