मुरली विजय और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर भारत को निराश किया। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दोनों ओपनर्स ने जल्द ही अपना विकेट गंवा दिए। मुरली विजय तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट चले। वहीं, केएल राहुल केवल 2 रन बनाकर चलते बने।
VIDEO: नहीं सुधर रहे विजय-राहुल, फिर बने टीम इंडिया का सिरदर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि मुरली विजय को मिचेल स्टार्क ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले आउट आउट हो गए। वहीं, केएल राहुल को हेजलवुड ने छठे ओवर की पहली गेंद पर आउट किया।
SEED! Mitchell Starc was fired up after this beauty to knock over Murali Vijay before the lunch break 🔥#AUSvIND | @Toyota_Aus pic.twitter.com/pgm50xJ8pG Awesome.
Watch via Kayo here: https://t.co/mzWOwn19la #AUSvIND pic.twitter.com/2GUDyp4YBl
गौरतलब है कि मुरली विजय एडिलेड टेस्ट में भी खास नहीं चले थे पहली पारी में उन्होंने 11 और दूसरी पारी में उन्होंने 58 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली थी। पहले टेस्ट में भी वह दोनों ही पारियों में वे मिचेल स्टार्क की ही गेंद पर आउट हुए थे।
वहीं, पहले टेस्ट में केएल राहुल ने पहली पारी में 2 रन बनाकर हेजलबुड का शिकार हुए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 67 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। दूसरी पारी में भी हेजलवुड ने हू उनका विकेट चटकाया।
इस साल केएल राहुल ने 9 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में एक शतक के साथ, 22.17 के औसत से 377 रन बनाए हैं। उन्होंने करियर के 33 मैचों की 54 पारियों में, 36.46 के औसत से 1896 रन बनाए हैं, लेकिन इसमें 5 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, मुरली विजय ने इस साल 8 मैचों के 13 पारियों में 20.15 की औसत से 262 रन बनाए हैं।