{"_id":"5c14ea91bdec225b5a532bae","slug":"virat-kohli-smashed-three-consecutive-fours-on-josh-hazlewood-bowl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तान कोहली ने निकाली कंगारू गेंदबाज की हेकड़ी, एक के बाद एक जड़े तीन चौके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान कोहली ने निकाली कंगारू गेंदबाज की हेकड़ी, एक के बाद एक जड़े तीन चौके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 15 Dec 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (82) और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (51) नाबाद अर्धशतक जड़कर क्रीज पर डटे हुए हैं।
2 of 5
vijay and rahul
इससे पहले टीम इंडिया की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल (2) और मुरली विजय (0) शर्मनाक स्कोर पर ही क्रीज छोड़ गए। टीम इंडिया को इस खराब स्थिति से उबारने का काम एक बार फिर कप्तान कोहली ने किया। कोहली ने संभलकर खेलते हुए कंगारू गेंदबाज जोश हेजलवुड की सारी अकड़ निकालकर रख दी।
3 of 5
virat kohli
विकेटों के पतझड़ के बीच आज विराट मन में कुछ और ही सोच कर आए थे। पारी की शुरुआत में ही उन्होंने जोश हेजलवुड का तेल निकाल दिया। उनके एक ही ओवर में तीन चौके जड़े। कोहली ने 10वें ओवर की पहली दो गेंदों पर दो चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
कोहली ने पहला चौका मिडविकेट की तरफ शानदार शॉट लगाकर बटोरा। इसकी अगली ही गेंद पर कोहली ने जबरदस्त स्ट्रेट ड्राइव लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। चौथी गेंद हेजलवुड ने कोहली के पैड्स पर फेंकी और एक बार फिर से कप्तान ने गेंद को मिडऑन और मिडविकेट के बीच धकेलते हुए चौका लगाया।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
अब रविवार को पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे कि विराट कोहली 82 रन के स्कोर को आगे बढ़ाए। जिस अंदाज में यह 30 वर्षीय भारतीय कप्तान नजर आ रहा है उससे तो यही लगता है कि एक और टेस्ट शतक उनका इंतजार कर रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।