{"_id":"5c14dcc8bdec2253b0113988","slug":"virat-kohli-showed-his-class-against-australia-smashes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर अंगद की तरह अड़े विराट कोहली, ऐसे किया कंगारू गेंदबाजों का अहंकार चकनाचूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर अंगद की तरह अड़े विराट कोहली, ऐसे किया कंगारू गेंदबाजों का अहंकार चकनाचूर
अंशुल तलमले, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 15 Dec 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। विराट की यह फिफ्टी ऐसे वक्त आई जब टीम को इसकी सख्त जरूरत थी। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 326 रन पर समेटने के बाद भारत की शुरुआत खराब रही।
2 of 9
भारतीय टीम ने अपने दोनों ओपनर महज आठ रन के भीतर खो दिए। हरी घास से भरी पिच एक अबूझ पहले बनती जा रही थी। इन विपरित हालातों में एकबार फिर विराट ने बताया कि क्यों उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है।
3 of 9
पहले पुजारा के साथ मिलकर कप्तान कोहली ने टीम को संभाला। तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी जोड़ी। एक खराब शॉट पर जब पुजारा ने अपना विकेट फेंका तो नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के साथ मिल विराट ने नए सिरे से अपनी पारी सजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
कोहली ने 109 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके की मदद से अपना 20वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। दोनों ने मिलकर 90 रन की नाबाद साझेदारी की।
विज्ञापन
5 of 9
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 172 रन रहा। कोहली 82 और रहाणे 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 154 रन पीछे है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।