सब्सक्राइब करें

Babar Azam: कोहली से फिर आगे निकले पाकिस्तान के बाबर आजम, नीदरलैंड के खिलाफ एकसाथ 4 दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोटरडैम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Aug 2022 01:04 PM IST
सार

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 85 गेंदों में 74 रन की पारी खेलने के साथ ही बाबर आजम ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने सिर्फ विराट कोहली नहीं, बल्कि चार बल्लेबाजों को एकसाथ पीछे छोड़ दिया। यह बाबर के वनडे करियर का 14वां अर्धशतक रहा।

विज्ञापन
Babar Azam Breaks Virat Kohli Record after Scoring 10000 Runs against Netherlands in ODI Matches
बाबर आजम ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान ने नीदरलैंड को रोटरडैम में खेले गए पहले वनडे में 16 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 314 रन बनाए। फखर जमां ने 109 रन और कप्तान बाबर आजम ने 74 रन की पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 298 रन ही बना सकी। तीन मैचों की वनडे सीरीज के अगले दो मुकाबले 18 और 21 अगस्त को खेले जाएंगे।
Trending Videos
Babar Azam Breaks Virat Kohli Record after Scoring 10000 Runs against Netherlands in ODI Matches
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में 85 गेंदों में 74 रन की पारी खेलने के साथ ही बाबर ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने सिर्फ विराट कोहली नहीं, बल्कि चार बल्लेबाजों को एकसाथ पीछे छोड़ दिया। यह बाबर के वनडे करियर का 14वां अर्धशतक रहा। बाबर अब वनडे में शुरुआती 88 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हाशिम अमला, कोहली और विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Babar Azam Breaks Virat Kohli Record after Scoring 10000 Runs against Netherlands in ODI Matches
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
बाबर के नाम वनडे में 88 पारियों के बाद 4516 रन हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर अमला ने 88 पारियों के बाद 4473 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने वनडे में शुरुआती 88 पारियों के बाद 4038 रन बनाए थे। वहीं, वेस्टइंडीज के ही शाई होप ने 88 पारियों के बाद 4026 रन बनाए थे। भारत के विराट कोहली ने वनडे में शुरुआती 88 पारियों के बाद 3886 रन बनाए थे। बाबर ने इन सभी को पीछे छोड़ दिया है।
Babar Azam Breaks Virat Kohli Record after Scoring 10000 Runs against Netherlands in ODI Matches
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में 88 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन
  • 4516 - बाबर आजम*
  • 4473 - हाशिम अमला
  • 4038 - विवियन रिचर्ड्स
  • 4026 - शाई होप
  • 3886 - विराट कोहली
विज्ञापन
Babar Azam Breaks Virat Kohli Record after Scoring 10000 Runs against Netherlands in ODI Matches
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले पिछले महीने बाबर ने विराट का रिकॉर्ड तोड़ा था। बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बने। बाबर ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 228 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए। वहीं, कोहली ने 232 पारियों में ऐसा किया था। सुनील गावस्कर ने 243 पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे। बाबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले 11वें पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। हालांकि, वह ऐसा करने वाले सबसे तेज पाकिस्तानी बल्लेबाज भी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed